March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नोयडा21दिसम्बर23*मैनेजर ने बैंक से मां-पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर किए 28 करोड़ रुपये, फिर परिवार समेत हुआ गायब*

नोएडा के साउथ इंडियन बैंक में बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। यहां असिस्टेंट मैनेजर ने अपनी मां और पत्नी के बैंक अकाउंट में निजी कंपनी के 25 करोड़ से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर दी है और परिवार समेत फरार हो गया है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । बैंक की विजिलेंस जांच में इतनी बड़ी रकम किन अकाउंट में ट्रांसफर हुई, ये भी सामने आ गया।

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक दिल्ली रैनजीत आर नायक ने केस दर्ज कराया है। पुलिस ने असिस्टेंट मैनेजर राहुल शर्मा, उनकी पत्नी भूमिका शर्मा और मां सीमा शर्मा समेत अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं। रैनजीत आर नायक ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से सेक्टर-22 स्थित शाखा से गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। जिस पर विभाग ने अपनी विजिलेंस टीम से यहां की जांच कराई। जांच में पता चला कि सेक्टर-48 स्थित एसोसिएट इलेक्ट्रॉनिक्स रिसर्च फाउंडेशन नामक कंपनी के खाते से असिस्टेंट बैंक मैनेजर राहुल शर्मा ने 28.07 करोड़ रुपये का गबन किया है ▪️