रुद्रपुर21दिसम्बर23*भारत तरक्की की राह पर , हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए धक्का लगाना पड़ा*
उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर ने एक नई कहानी लिख डाली . आमतौर पर कार या किसी और वाहन को लोग स्टार्ट करने के लिए धक्का लगाते है, लेकिन यहां मामला कुछ अलग है. रुद्रपुर में CM की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है. धामी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हेलीकॉप्टर से आए थे. उनका हेलीकॉप्टर रुद्रपुर के हेलीपैड पर उतरा. वे कार्यक्रम में शामिल होने चले गए, लेकिन कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर के पायलट को पता चला कि कुछ गड़बड़ है. बारिश के चलते हेलीपैड पर नमी थी. इसके कारण हेलीकॉप्टर का अगला पहिया जमीन में फंस गया । हेलीकॉप्टर के पहिए को इंजन से ताकत नहीं मिलती. इसके चलते उसे हेलीकॉप्टर स्टार्ट कर बाहर निकालना कठिन था. इसमें खतरा भी था. ऐसे में पायलट ने पुलिसकर्मियों की मदद ली. पुलिस के जवानों ने धक्का लगाकर हेलीकॉप्टर को पीछे किया और पहिया जमीन से निकाला. यह घटना BJP समर्थित युवा सम्मेलन के दौरान हुई.
हेलीकॉप्टर का पहिया निकला तो पायलट ने उसकी जांच की. इसके बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर का जायजा लिया. सबकुछ ठीक था. कोई परेशानी की बात नहीं होने के चलते CM कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद उसी हेलीकॉप्टर से लौट गए. इस बीच CM की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. पूछा जा रहा है कि पुलिस अधिकारियों को क्यों पता नहीं था कि हेलीपैड की जमीन धंस सकती है▪️
More Stories
पूर्णिया बिहार 20 सितंबर 26 *प्राइवेट स्कूल ही सीमांचल की शिक्षा की रीढ़: डॉ. दिलीप जायसवाल*
पूर्णिया बिहार20सितंबर26* मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का सेवा संकल्प, रक्तदान कर बचाई जिंदगियां*
महोबा 20 सितंबर 26*स्कूल में समय से नहीं पहुंच रहे शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित