नोयडा15अगस्त26*स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम
नोयडा*आज महानगर कांग्रेस कमेटी, नोएडा के नेतृत्व में सेक्टर-9 स्थित बांस-बल्ली ड्रम मार्केट, नोएडा में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री फिरे सिंह नागर जी, अखिल भारतीय अल्पसंख्यक कांग्रेस ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर एवं सह-प्रभारी हरियाणा जनाब लियाकत चौधरी जी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य श्री राजकुमार भारती जी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य श्री संजय तनेजा जी, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा की उपाध्यक्ष एवं नोएडा महानगर अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ. सीमा जी, महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा उपाध्यक्ष श्री विक्रम चौधरी जी, महासचिव कैप्टन पी.एस. रावत जी, नॉर्थ ब्लॉक अध्यक्ष श्री राहुल पांडेय जी, नोएडा वाटर सप्लायर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री विनोद शाह जी, नोएडा मुर्गा-मछली विक्रेता/सप्लायर एसोसिएशन अध्यक्ष श्री अमजद हुसैन उर्फ कल्लू जी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री मोहम्मद अहमद जी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के पूर्व अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पश्चिम के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शहाबुद्दीन नोएडा जी द्वारा किया गया।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी साथियों एवं क्षेत्रवासियों के बीच मिष्ठान एवं भोजन का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शहाबुद्दीन, परवेज, विनोद शाह, मोहम्मद अब्बास, विजेंद्र, नीरज, सुमित जाटव, मुकेश पासवान, लालू, विष्णु, आजाद खान, अजय रंजन सिंह गायक, आसिफ साहिल, शाहिद, दिलशाद कुरैशी, अनीश, आसिफ, सुरेंद्र सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह, पद्माकर त्रिपाठी, गौरव गोगना, श्रीवर्धन नौटियाल सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
यह तिरंगा हमारी आन, बान और शान है।
देश की एकता, अखंडता और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

More Stories
हल्द्वानी15अगस्त26*अरुणोदय संस्था ने ध्वजारोहण कर मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति बाटी
कानपुर नगर15अगस्त26*कल्याणपुर थाना क्षेत्र बिठूर रोड स्थित गुरुनानक स्कूल के सामने RK मार्बल की इमारत में अज्ञात कारणों से लगी आग*
नई दिल्ली15अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*