नेपाल9सितम्बर25*नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने दिया अपने पद से इस्तीफा*।
काठमांडू हवाई अड्डे पर विरोध प्रदर्शन और उड़ानों को रोकने की अपील
काठमांडू के दक्षिण में भैसेपाटी मंत्री आवास से लगभग दर्जन भर हेलिकॉप्टर उड़ान भरकर त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे हैं. प्रदर्शनकारी सोशल मीडिया के जरिए अपील कर रहे हैं कि हवाई अड्डे के पास पटाखे और ड्रोन का इस्तेमाल करके विमानों को उड़ान भरने से रोका जाए. वे यह भी कह रहे हैं कि उड़ते हुए विमानों की ओर लेजर लाइट दागी जाए.
विमानों के लिए हवाई अड्डे पर लैंड करना कठिन हो गया है. इसमें हिमालय एयरलाइंस का एयरबस 319 भी शामिल है, जिसका इस्तेमाल प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पहले बीजिंग की यात्रा के दौरान किया था. दिल्ली से काठमांडू आने वाली इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें भी लैंड करने के लिए इंतजार कर रही हैं.

More Stories
मुगलसराय20अगस्त26*राजीव गांधी की80वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वृक्षारोपण किया गया।
पंजाब20अगस्त26*अबोहर बार एसो. प्रधान प्रकाश सिंह बराड़ का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
कानपुर देहात20 अगस्त 2026*जिले के संचालित एकमात्र कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने रचा इतिहास*