September 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

शामली 21 सितंबर 26*व्हाट्सऐप पोस्ट को लेकर भाजपा जिला मंत्री ने जताई नाराजगी, निष्पक्ष न्याय की मांग

शामली 21 सितंबर 26*व्हाट्सऐप पोस्ट को लेकर भाजपा जिला मंत्री ने जताई नाराजगी, निष्पक्ष न्याय की मांग

शामली 21 सितंबर 26*व्हाट्सऐप पोस्ट को लेकर भाजपा जिला मंत्री ने जताई नाराजगी, निष्पक्ष जाँच और न्याय की मांग

लोकेन्द्र गौतम*ब्यूरो चीफ सहारनपुर मंडल *यूपीआजतक*

सहारनपुर *भाजपा जिला मंत्री एवं वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय ने रविवार शाम आरोप लगाया कि कुछ लोग व्हाट्सऐप ग्रुपों में उनके खिलाफ कथित रूप से गलत और भ्रामक सूचनाएं प्रसारित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वायरल पोस्ट में नगर पालिका अध्यक्ष को मामले में क्लीन चिट मिलने का दावा किया जा रहा है, जबकि उनके अनुसार इन पोस्टों के जरिए जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है।
अनिल उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की सूचनाओं से क्षेत्र में भ्रम और भय का माहौल बन रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर आत्मदाह जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
सभासद ने अपनी जान को खतरा होने की आशंका भी जताई और कहा कि उनके साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसके लिए उन्होंने पालिकाध्यक्ष को जिम्मेदार ठहराया है। मामले में वायरल पोस्ट की सत्यता, कथित आरोपों और संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आना भी महत्वपूर्ण होगा।कौशांबी विहार में नाला-सड़क निर्माण को लेकर विवाद, सभासद से मारपीट के आरोप में पालिकाध्यक्ष समेत छह के खिलाफ FIR नगर पालिका क्षेत्र के कौशांबी विहार में नाला और सड़क निर्माण को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों और सभासद के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला तीखी नोकझोंक और मारपीट तक पहुंच गया। घटना से संबंधित वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें हंगामा और सभासद के साथ मारपीट का दृश्य दिखाई दे रहा है। घटना के बाद सभासद अनिल उपाध्याय ने नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल पर गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि पालिकाध्यक्ष ने लोगों को उकसाकर उन पर हमला कराया। सभासद की तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने पालिकाध्यक्ष अरविंद संगल, राजकुमार, हर्ष, बारू, अर्चना शर्मा और अमरेश के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं, मामले से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम के अनुसार, वायरल पोस्ट की सत्यता और उसके तथ्यों की जांच पुलिस की मीडिया सेल से कराई जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की छानबीन कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Taza Khabar