नई दिल्ली31 जुलाई 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली● संसद ने लोक परीक्षा अनुचित साधन निवारण (संशोधन) विधेयक-2026 पारित किया, पेपर लीक के दोषियों के लिए कड़े दंड और भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया
● प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीती रात वीडियो संदेश जारी कर विधेयक का स्वागत किया, कहा- इससे देश की परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत तथा पारदर्शी होगी
● राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाले लवप्रीत सिंह तथा महिला डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीतने वाली सीमा कालीरामना को बधाई दी
● राष्ट्र आज उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती मना रहा है, गोदान, गबन और रंगभूमि जैसी कालजयी कृतियों के रचयिता प्रेमचंद को देशभर में श्रद्धांजलि दी जा रही है
● पांच बार का फीफा विश्व कप विजेता ब्राजील 3 अक्टूबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारतीय फुटबॉल टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगा
● उत्तर प्रदेश मौसम : अगले एक-दो दिनों तक प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां अपेक्षाकृत अधिक रहेंगी, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम सामान्य रहेगा, 2 अगस्त के बाद बारिश का दौर तेज होने के आसार हैं, फिलहाल किसी बड़े मौसम अलर्ट की चेतावनी जारी नहीं की गई है
● पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में कोयला खदान में विस्फोट से 35 खनिकों की मौत, 10 श्रमिक अब भी खदान के भीतर फंसे
● इराक ने हाल के अमेरिकी-सऊदी अरब हमले की पूर्व जानकारी होने के दावों का खंडन किया, हमले में ईरान समर्थित पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेज के 20 कर्मियों के मारे जाने की खबर

More Stories
नई दिल्ली31जुलाई26*🕎उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी
मुम्बई31जुलाई26*शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ी!!
सुल्तानपुर31जुलाई26*आठवीं तक मान्यता, इंटर तक पढ़ाई का आरोप! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा हसनपुर मे ‘मकसूद एजुकेशनल ग्रामर जूनियर हाई स्कूल’?*