*जय श्री राम*
नई दिल्ली30अप्रैल26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर गुरुवार, 30 अप्रैल 2026 के मुख्य समाचार*
🔶यूपी का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे जनता के लिए खुला:PM मोदी ने उद्घाटन किया; बाइक सवारों को भी देना होगा टोल टैक्स
🔶सुवेंदु को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा,BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी:उपद्रवी को लटकाकर ले गए सुरक्षाबल; बंगाल चुनाव में हिंसा-मारपीट के 10 VIDEO आए सामने
🔶बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार:असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी; केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान
🔶अफसर की हत्या करने वाला रामधनी यादव का एनकाउंटर:पोस्टमॉर्टम के बाद बेटी ने शव लिया; छोटे बेटे ने दी मुखाग्नी, ग्रामीण नहीं पहुंचे
🔶राजस्थान में गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग:एमपी में कूलर के साथ निकाली बारात; यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश, बिहार में भी यही हाल
🔶पुतिन ने ट्रंप को किया फोन, डेढ़ घंटे तक बातचीत; यूक्रेन-ईरान को लेकर चर्चा
🔶US-Iran Conflict: ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा- दुश्मनों के 82% हथियार तबाह, अब गोलियों से गिर रहे ड्रोन
🔶US-Iran Crisis: ईरान की अमेरिका को चेतावनी, ‘समुद्री डकैती और गुंडागर्दी’ पर जल्द होगी अनोखी सैन्य कार्रवाई
🔶पुलिस की पाठशाला: इंटरनेट पर तस्वीर-वीडियो एक बार कर दी अपलोड तो कभी नहीं होगी डिलीट, डाउनलोड भी करें ध्यान से
🔶भारत के लिए बड़ी खुशखबरी! यूएई के OPEC छोड़ने से सस्ता हो सकता है कच्चा तेल, गिरेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
🔶Lucknow: महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार; सपा ने पारित किया अतिनिंदा प्रस्ताव
🔶ईरान के स्कूल पर हमले को लेकर पेंटागन की चुप्पी, पूर्व अमेरिकी अधिकारियों ने उठाए सवाल
🔶राजनाथ सिंह आज इटली के रक्षा मंत्री से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता
🔶सैकड़ों साल पुरानी प्रथा पर कानूनी प्रहार: किन्नर अब हक समझकर नहीं मांग पाएंगे बधाई, जबरदस्ती की तो होगी जेल।
🔶दिल्ली: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने पर राजस्व विभाग ने 142 अतिथि शिक्षकों के बर्ख़ास्तगी की मांग की
🔶ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट ‘सबसे बड़ा घोटाला, पर्यावरणीय संपत्ति की सबसे बड़ी लूट’, इसे रोका जाना चाहिए: राहुल गांधी
🔶हेट स्पीच का अपराध क़ानून के दायरे में नहीं आता, यह धारणा ‘भ्रामक’ है: सुप्रीम कोर्ट
🔶पांच विधान सभाओं के लिए मतदान प्रक्रिया सम्पन्न, अब चार मई की मतगणना की प्रतीक्षा
🔶पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में रिकार्ड 91.66 प्रतिशत मतदान, दोनों चरणों को मिला कर मतदान 92.47 प्रतिशत
🔶बेंगलुरु में बड़ा हादसा: तेज आंधी और भारी बारिश में अस्पताल की दीवार ढही, 3 बच्चों समेत 7 की मौत;
🔷IPL 2026 : SRH ने MI को 6 विकेट से हराया, रायन रिकलटन की शतकीय पारी बेकार
*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏
[30/04, 05:55] +91 95191 91829: *!!..30 अप्रैल 2026..!!*
*🕎हरियाणा टॉप 20 खबरें..!*
1️⃣ ➤ नगर निगम चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा घोषणापत्र जारी
शहरों में सफाई, सड़क और डिजिटल सेवाओं पर फोकस, “क्लीन स्वीप” का दावा
2️⃣ ➤ गुरुग्राम में डिप्टी मेयर चुनाव आज
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद चुनाव प्रक्रिया तेज
3️⃣ ➤ हरियाणा में पराली जलाने के मामले बढ़े
सरकार ने जुर्माना और FIR की कार्रवाई शुरू की
4️⃣ ➤ नगर निकाय चुनाव 10 मई को
राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज किया
5️⃣ ➤ पंचायत और शहरी विकास योजनाओं पर जोर
सरकार ने नई परियोजनाओं को मंजूरी दी
6️⃣ ➤ रेवाड़ी, सोनीपत में विकास कार्य तेज
सड़क और सीवरेज प्रोजेक्ट को गति
7️⃣ ➤ बिजली और पानी सप्लाई सुधारने का दावा
गर्मी से पहले विभाग अलर्ट
8️⃣ ➤ स्कूलों में नए सत्र की तैयारी पूरी
एडमिशन प्रक्रिया अंतिम चरण में
9️⃣ ➤ किसानों के लिए नई स्कीम लागू
फसल खरीद और मुआवजा पर फोकस
🔟 ➤ स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
गर्मी और बीमारियों से बचाव के निर्देश
1️⃣1️⃣ ➤ ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष अभियान
बड़े शहरों में चालान और सख्ती
1️⃣2️⃣ ➤ युवाओं के लिए रोजगार मेले आयोजित
सरकारी और निजी नौकरियों के अवसर
1️⃣3️⃣ ➤ महिला सुरक्षा पर नई पहल
पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई गई
1️⃣4️⃣ ➤ उद्योग क्षेत्र में निवेश बढ़ा
नई फैक्ट्रियों से रोजगार बढ़ने की उम्मीद
1️⃣5️⃣ ➤ खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा
राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं शुरू
1️⃣6️⃣ ➤ ग्रामीण विकास योजनाओं पर जोर
गांवों में सड़क और जल परियोजनाएं
1️⃣7️⃣ ➤ सरकारी स्कूलों में सुविधाएं बढ़ीं
स्मार्ट क्लास और लैब्स तैयार
1️⃣8️⃣ ➤ किसानों को MSP पर खरीद जारी
मंडी में रिकॉर्ड आवक
1️⃣9️⃣ ➤ सफाई अभियान तेज
नगर निगमों को सख्त निर्देश
2️⃣0️⃣ ➤ गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट
बिजली-पानी व्यवस्था पर निगरानी
🇮🇳 Top 5 National News 👇
1️⃣ ➤ देशभर में गर्मी का असर बढ़ा
कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट जारी
2️⃣ ➤ केंद्र सरकार की नई विकास योजनाएं
इन्फ्रास्ट्रक्चर और डिजिटल इंडिया पर जोर
3️⃣ ➤ लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज
राजनीतिक दल सक्रिय
4️⃣ ➤ किसानों के मुद्दों पर बैठक
सरकार ने MSP और राहत पर चर्चा
5️⃣ ➤ सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
VVIP विजिट और बड़े कार्यक्रमों को लेकर सख्ती
🌍 Top 5 International News 👇
1️⃣ ➤ वैश्विक स्तर पर आर्थिक दबाव
महंगाई और ब्याज दरों पर असर
2️⃣ ➤ कई देशों में चुनावी माहौल
राजनीतिक बदलाव की संभावना
3️⃣ ➤ रूस-यूक्रेन तनाव जारी
शांति वार्ता की कोशिशें
4️⃣ ➤ टेक्नोलॉजी सेक्टर में बड़ा बदलाव
AI और डिजिटल विकास तेजी से बढ़ा
5️⃣ ➤ जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक चिंता
कई देशों में प्राकृतिक आपदाएं
🏏 IPL Top 5 News 👇
1️⃣ ➤ मुंबई vs हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद ने 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की
2️⃣ ➤ मैच हाई स्कोरिंग रहा
मुंबई ने 243 रन बनाए, हैदराबाद ने 249 रन चेज किए
3️⃣ ➤ रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी चर्चा में
टीम कॉम्बिनेशन पर असर
4️⃣ ➤ युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी छाए
ऑरेंज कैप की रेस में टॉप पर
5️⃣ ➤ आज का मैच: गुजरात vs RCB
[30/04, 06:48] +91 95191 91829: *सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
*30- अप्रैल – गुरुवार*
👇
*==============================*
*जो देश में कभी नहीं हुआ वो बंगाल में हुआ, टूटे बंपर वोटिंग के सारे रिकॉर्ड,पश्चिम बंगाल में 4 एग्जिट पोल बना रहे BJP सरकार, 2 में ‘दीदी’ दमदार*
*बंगाल- 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी; केरल में 10 साल बाद कांग्रेस गठबंधन सरकार का अनुमान*
*दक्षिण में केरल में कांग्रेस का ‘सुपर शो’! एक और राज्य में सत्ता मिलने का अनुमान; BJP का बुरा हाल*
*पेट्रोल-डीजल के नहीं बढ़े हैं दाम, सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा आदेश फर्जी*
*ट्रम्प की राइफल के साथ फोटो, ईरान को धमकी दी, बोले- जल्दी समझदार बनो, अब ज्यादा नरमी नहीं बरतेंगे; अमेरिका के खिलाफ UN पहुंचा ईरान*
*1* 15 साल बाद ढह जाएगा ‘दीदी’ का किला, कहां हुई चूक? Exit Polls में खेला करती नजर आ रही भाजपा
*2* बंगाल में BJP की सरकार बनती क्यों दिख रही, मछली का भोज, शाह की नई स्ट्रैटजी और SIR; BJP के 5 बड़े दांव
*3* सुवेंदु को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा,BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी, उपद्रवी को लटकाकर ले गए सुरक्षाबल; बंगाल चुनाव में हिंसा-मारपीट के कई मामले सामने आए
*4* बंगाल में सेकेंड फेज में 92% वोटिंग, नॉर्थ 24 परगना में TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसा; दावा- हावड़ा में CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत
*5* पहले 3, फिर 77; इस बार बंगाल में कितनी सीटों तक पहुंचेगी BJP, क्या गढ़ बचा पाएंगी ममता
*6* चुनाव बाद भी CAPF की 700 कंपनियां बंगाल में ही रहेंगी, असम में BJP की क्लीन स्वीप, केरलम में बदल रही सरकार, बंगाल के एग्जिट पोल में ‘बड़ा खेला’ होव
*7* विजय ने तो कमाल कर दिया! तमिलनाडु में TVK सबसे बड़ी पार्टी; एक्सिस माई इंडिया ने एग्जिट पोल में बताया मिल सकती हैं 120 सीटें
*8* न्यूज18 सर्वे: असम में लगातार तीसरी बार कांग्रेस की हार, BJP को बहुमत के आसार;हिमंत सरमा सबसे पॉपुलर
*9* पुडुचेरी में फिर खिल सकता है कमल, एग्जिट पोल्स में NDA को 18+ सीटें, बहुमत के जादुई आंकड़े के पार
*10* इंडोनेशिया के बाली में एअर इंडिया के एक 40 वर्षीय पायलट की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई। मंगलवार को दिल्ली से उड़ान भरकर बाली पहुंचे पायलट अपनी ड्यूटी के बाद होटल में आराम कर रहे थे। अचानक सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एअर इंडिया ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है
*11* एयरलाइंस सेक्टर के लिए वित्त वर्ष 2025-26 अच्छा साबित नहीं हुआ है। इस दौरान एयर इंडिया से जुड़ी घटनाओं, इंडिगो एयरलाइन की संचालन संबंधी दिक्कतें और विमान हादसों ने पूरे सेक्टर पर असर डाला है। वहीं, महंगे हवाई ईंधन ने भी इंडस्ट्री की रफ्तार को धीमा कर दिया। ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी सीमित ही रह गई
*12* कैलाश मानसरोवर यात्रा के रजिस्ट्रेशन आज से, जून के पहले-दूसरे हफ्ते में शुरू होगी; 60 साल बाद दुर्लभ संयोग
*13* आज श्रीनगर-जम्मू वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री वैष्णव, 2 मई से शुरू होंगी नियमित सेवाएं
*14* एनएसओ की स्वास्थ्य रिपोर्ट में हृदय रोग देश में बड़ी चिंता बनकर उभरी हैं। युवाओं में भी दिल से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं।, 15 से 29 साल के 3.4% मरीज हृदय रोग के कारण अस्पताल में भर्ती; मधुमेह, उच्च रक्तचाप भी बड़ा खतरा
*15* दिल्ली में तरबूज से दहशत: मुंबई में चार लोगों की मौत के बाद राजधानी में खरीदने से बच रहे लोग, बाजार पर असर
*16* बंगलूरू में बारिश का कहर: अस्पताल की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, सीएम सिद्धारमैया ने किया मुआवजे का एलान, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों का जायजा लिया और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।
*17* MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर
*18* मेगा अल नीनो की आहट: भारत से दक्षिण-पूर्व एशिया तक मौसम पैटर्न बदलने की आशंका; गर्मी, सूखा व अतिवृष्टि का खतरा
*19* प्रशांत महासागर में तापमान बढ़ने से मेगा अल नीनो की आशंका बढ़ी है। इसका असर भारत के मानसून, एशिया की बारिश, ऑस्ट्रेलिया के सूखे और वैश्विक तापमान पर पड़ सकता है। इससे कमजोर मानसून, लंबी लू और कृषि संकट जैसी चुनौतियां बढ़ने की संभावना जताई गई है
*20* बजाज फाइनेंस का मुनाफा 22 फीसदी बढ़ा, शेयरहोल्डर्स के लिए 6 रुपये डिविडेंड का ऐलान
*21* IPL सीजन में 200+ रनचेज का रिकॉर्ड टूटा, हैदराबाद ने इतिहास का चौथा सबसे बड़ा चेज किया; नमन ने हेड के 3 कैच छोड़े
*==============================*
[30/04, 07:15] +91 95191 91829: . `NEWS HEADLINES`
❣️TOP 16 BREAKING NEWS ❣️
👇🏼
*!!..देश राज्यों की बड़ी खबरें..!!*
*30/03/2026*
*००००००००००००००००००००००००००*
*1.* 1971, 2011 और 2026! गत 57 वर्षों में प. बंगाल ने तीसरी बार देखा निष्पक्ष और बिना खून-खराबे वाला शांतिपूर्ण चुनाव।
*2.* 19 हजार करोड़ देकर चीन में घुसने की फिराक में था फेसबुक, ड्रैगन ने फेरा अरमानों पर पानी; AI डील कैंसिल।
*3.* एग्जिट पोल में BJP को बढ़त के दावों को TMC ने किया खारिज, अंदरूनी समीक्षा से 230+ सीट जीतने का दावा।
*4.* अंदरूनी विश्लेषण: भवानीपुर सीट जीतने के प्रति आश्वस्त TMC, सूत्र का दावा- 4 मई को रवींद्र संगीत के साथ DJ बजाने की तैयारी।
*5.* कई प्रार्थियों की EC से दक्षिण 24 परगना के 77 बूथों पर पुनर्मतदान की अर्जी, इनमें 66 बूथ सिर्फ अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर के।
*6.* चुनाव कर्मियों के लिए रात में ही बजबज, नामखाना तथा डायमंड हार्बर में चलाई गईं 4 विशेष ट्रेन।
*7.* दोनों चरण मिलाकर 92.47% वोटिंग, CEO मनोज कुमार अग्रवाल बोले-बंगाल ने दिखा दिया कि दो चरणों में भी हो सकता है शांतिपूर्ण मतदान।
*8.* पूर्व बर्धमान: वोटिंग खत्म होने के बाद आउसग्राम में उत्तेजना, TMC की धमकी से पोलिंग एजेंटों के बूथ में ही फंसे रहने की खबर पर पहुंची BJP प्रार्थी कलिता माझी, मारपीट का भी आरोप।
*9.* राजस्थान में झूठे केस दर्ज कराने वालों पर अब होगी कार्रवाई, DGP का अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के निर्देश।
*10.* दिल्ली HC में वर्चुअल सुनवाई में चला पोर्न वीडियो, स्क्रीन पर दिखा हैक का मैसेज; गाने भी बजे, चीफ जस्टिस ने रोकी सुनवाई।
*11.* यूपी: महोबा BJP जिलाध्यक्ष पर हमबिस्तर होने की डिमांड का आरोप लगाने वाली महिला नेता का हुआ समझौता, बोलीं- अब कोई शिकवा नहीं’।
*12.* 26/11 मामले में बरी फहीम अंसारी को बॉम्बे HC से नहीं मिली ऑटो चलाने की अनुमति।
*13.* MP: धार में पिकअप पलटने से 6 बच्चों सहित 16 की मौत, 7 गंभीर घायल।
*14.* पाक में एक और आतंकी ढेर, अज्ञात गाड़ी ने मारी टक्कर, मसूद अजहर का था करीबी।
*15.* कनाडा में ईरानी फुटबॉल चीफ को नहीं मिली एंट्री, लौटना पड़ा वापस।
*16.* अमेरिका-ईरान युद्ध की आग में झुलस रहीं पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था, शहबाज ने बयां किया दर्द।
*००००००००००००००००००००००००००*
[30/04, 07:20] +91 95191 91829: . *🚩जय श्री राम 🚩*
*30 अप्रैल, गुरुवार सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *राजस्थान में 1 मई से जनगणना 2027 शुरू*, 15 मई तक नागरिक ‘स्व-गणना’ सकेंगे कर, 16 मई से 14 जून तक जनगणना कर्मी घर-घर जाकर मकानों की करेंगे गणना, स्व-गणना के लिए लिंक है – https://se.census.gov.in
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य के कुछ जिलों में आंधी- बारिश, बाकी में गर्मी, कल उदयपुर में दिन में तापमान 40.5 और रात को 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दिन में चित्तौड़गढ@43.4, राजसमंद@40.5
🔸 *उदयपुर में चाकूबाजी*, अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई इलाके में 3 बदमाशों ने घर के बाहर बैठे युवक को मारा चाकू, घायल एमबी अस्पताल में भर्ती
🔸 *सीएम भजनलाल शर्मा आज उदयपुर आएंगे*, सुबह डबोक पहुंच होंगे हेलीकॉप्टर से पाली के लिए रवाना, दोपहर को वापिस आकर सड़क मार्ग से जाएंगे डबोक स्थित वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के घर, फिर विमान से अहमदाबाद के लिए करेंगे प्रस्थान
🔸 *विधान सभा चुनाव*: एग्जिट पोल में असम, पुडुचेरी में बीजेपी (एनडीए) की सरकार, बंगाल में बढ़त, तमिलनाडु में डीएमके को बहुमत, केरल में कांग्रेस (यूडीएफ) आगे, असली नतीजे 4 मई को आएंगे सामने
🔸 गृह मंत्री *अमित शाह आज करेंगे लद्दाख का दौरा*, लेह में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया
🔸 कर्नाटक: बेंगलुरु में बोवरिंग अस्पताल के पास हादसा, *दीवार गिरने से 7 की मौत*
🔸 दिल्ली में रक्षा मंत्री *राजनाथ सिंह व इटली के रक्षा मंत्री आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता*
🔸 दिल्ली: MCD में बीजेपी के *प्रवेश वाही को मेयर और मोनिका पंत को डिप्टी मेयर* चुना गया
🔸 ईरान के *विदेश मंत्री अराघची ने एस जयशंकर* से फोन पर की बात, अगले महीने भारत आएंगे रूसी विदेश मंत्री लावरोव
🔸 पाकिस्तान में *मारा गया जैश का टॉप आतंकी कमांडर मौलाना सलमान अजहर*, अज्ञात बंदूकधारियों ने मारी गोली
🔸 इंडोनेशिया में *दिल का दौरा पड़ने से एअर इंडिया के पायलट की मौत*
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: अमेरिका में एक 80 वर्षीय कैंसर पीड़ित व्यक्ति का घर खाली कराने पहुँची पुलिस टीम को उस वक्त “प्राकृतिक सरप्राइज” गया मिल, जब एक महिला आ धमकी ट्रेलर भर मधुमक्खियों के छत्ते लेकर, जिससे सभी गए हिल, महिला का कहना था कि वो लोगों को शोषण से चाहती हैं बचाना, पहले हुई थोड़ी बहस, धक्का-मुक्की, फिर उसने किया इतना ‘इको-फ्रेंडली’ वार, कि पुलिस को ही जंगल की तरफ जाना पड़ा भाग, मैडम ने खोला छत्ता, मधुमक्खियों ने ऐसा बोला हमला कि पुलिसवालों का बज गया तबला, अधिकारी सिर और चेहरे बचाते हुए आए “भाग मिल्खा भाग” मोड में, कोई भागा, कोई कूदा, और कई ने मन ही मन सोचा “आज ले लेनी चाहिए थी छुट्टी, नहीं लेने पड़ती मधुमक्खियों की घुट्टी”, आखिरकार पुलिस ने “बी-टेक” वाली महिला को किया काबू, कोर्ट ने सुनाई 6 महीने की जेल की सजा, ड्यूटी में अब न हो जाए कभी ‘हनी ट्रैप’ और होना पड़े फरार, इस वास्ते पुलिस हो गई चौकन्नी, हर भनभनाट के लिए तैयार
🔸 उदयपुर में *ब्रह्मपोल, नागानगरी व अमराई में होगा वनवे*, जाम से मिलेगी राहत, सुबह 10 से रात 8 बजे तक चार पहियों के लिए वन वे प्रस्तावित
🔹 *आईपीएल 2026*: हैदराबाद ने मुंबई को 6 विकेट से दी मात, आज भिड़ेंगे गुजरात और बेंगलुरु
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*
[30/04, 09:20] +91 87658 77512: *’हमारे पास एक दिन का भी पेट्रोल नहीं, लेकिन भारत…’ पाकिस्तानी मंत्री का छलका दर्द!*
* पाकिस्तान के मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास एक दिन का भी पेट्रोल रिजर्व मौजूद नहीं है, लेकिन भारत एक इशारे पर तेल हासिल कर सकता है.
*पाकिस्तानी मंत्री अली मलिक ने कहा है कि पाकिस्तान के पास एक दिन के लिए भी रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार नहीं है.*
* मंत्री ने कहा कि दुबई में कच्चे तेल की कीमतें कभी भी 170 डॉलर तक नहीं पहुंची हैं, जो वैश्विक बाजारों में ज्यादा अस्थिरता को दिखाता है.
*भारत को लेकर क्या बोले मलिक: मलिक ने कहा, “हमारे पास कोई रणनीतिक तेल भंडार नहीं है. हमारे पास केवल वाणिज्यिक भंडार हैं. हमारे पास 5-7 दिनों के लिए पर्याप्त कच्चा तेल है और ओएमसी के पास मौजूद उत्पाद केवल 20-21 दिनों तक ही चल सकता है. हम भारत की तरह नहीं हैं, जिसके पास 60-70 दिनों का भंडार है और जिसे वह केवल एक साइन से जारी कर सकते हैं.”*
[30/04, 09:21] +91 87658 77512: *महंगा नहीं, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल! UAE के एक फैसले ने कैसे पलटा गेम, भारत को क्या फायदा? बिखर जाएगा OPEC?*
*यूरोप जाते वक्त UAE भी जा सकते हैं पीएम मोदी, मई में चार देशों की करेंगे यात्रा*
* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने यूएई यात्रा पर भी जा सकते हैं।
* मई में वो यूरोप के चार देशों की यात्रा पर जाने वाले हैं और रास्ते में कुछ घंटों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में ठहर सकते हैं।
* भारत और यूएई के बीच कूटनीतिक संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं।
*वैश्विक तेल और गैस संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी का संयुक्त अरब अमीरात में थोड़ी देर भी रुकना, जियोपॉलिटिक्स के लिए भी काफी मायने रखता है।*
*खाड़ी देशों में भारत का ‘सीक्रेट’ मिशन! ईरान युद्ध के बीच एक्शन में अजीत डोभाल, सऊदी अरब के बाद UAE क्यों पहुंचे?*
* डोभाल की UAE यात्रा, पिछले हफ्ते सऊदी अरब की उनकी हालिया यात्रा के बाद हुई है।
* यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर खाड़ी देशों के साथ भारत के चल रहे कूटनीतिक संपर्क अभियान का हिस्सा है।
*यूएई ने तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और ओपेक प्लस से अलग होने का ऐलान कर दिया है।*
* यूएई भारत को बड़ी मात्रा में तेल और गैस की आपूर्ति करता है।
* यूएई के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए इस फैसले से पहले ही भारत के एनएसए अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दौरे किए थे।
*भारत की सरकारी रिफाइनरी कंपनियां इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पहले से ही यूएई की एडनॉक और अन्य कंपनियों के साथ सहयोग है। ये रिफाइनिंग के क्षेत्र में मिलकर काम करती हैं।*
*ग्लोबल एनर्जी मार्केट में वो ‘महा-धमाका’ हो गया है, जिसकी गूंज दशकों तक सुनाई देगी.*
● संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने दुनिया के सबसे ताकतवर तेल संगठन OPEC और OPEC+ को अलविदा कहने का फैसला किया है.
● 1960 के दशक से इस क्लब का अहम हिस्सा रहा यूएई 1 मई 2026 से अपनी तेल नीति को लेकर पूरी तरह स्वतंत्र होगा.
● मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और तेल उत्पादन की सीमाओं को लेकर चल रहे मतभेदों के बीच यूएई का यह ‘एग्जिट’ (Exit) पूरी दुनिया के लिए किसी शॉक से कम नहीं है.
*● वजह:* यूएई लंबे समय से उत्पादन बढ़ाना चाहता था, लेकिन ओपेक की ‘कोटा राजनीति’ उसे रोक रही थी. साथ ही हालिया भू-राजनीतिक तनाव ने आग में घी का काम किया.
*● UAE की ताकत:* 4.8 मिलियन (48 लाख) बैरल प्रतिदिन तेल उत्पादन की क्षमता. ओपेक के कुल उत्पादन में यूएई का हिस्सा 13-14% था.
*● बाजार पर असर:* यूएई के बाहर निकलते ही तेल की सप्लाई बढ़ेगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें गिरने की पूरी उम्मीद है.
*● भारत को फायदा:* कच्चा तेल सस्ता होने से भारत का इम्पोर्ट बिल घटेगा और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिल सकती है.
*● मुख्य वजह है-* ‘उत्पादन की भूख’. यूएई ने अपनी तेल क्षमता बढ़ाने के लिए अरबों डॉलर का निवेश किया है. वर्तमान में वह हर दिन 4.8 मिलियन बैरल तेल निकाल सकता है, लेकिन ओपेक के नियमों के कारण उसे कम उत्पादन करना पड़ता था ताकि कीमतें ऊंची बनी रहें. यूएई अब अपनी शर्तों पर ‘वॉल्यूम’ (ज्यादा मात्रा) बेचना चाहता है ताकि वह अपनी इकोनॉमी को तेल से आगे ले जाने (Vision 2031) के लिए फंड जुटा सके.
*● कतर और अंगोला के बाद यूएई तीसरा बड़ा देश है जिसने ओपेक का साथ छोड़ा है. यूएई ओपेक का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है.
● यूएई के जाने के बाद इराक और कुवैत जैसे अन्य सदस्य भी अपनी उत्पादन सीमा को लेकर विद्रोह कर सकते हैं. यह संगठन के अस्तित्व के लिए ‘ब्लैक होल’ साबित हो सकता है.
● यूएई जानता है कि आने वाले 20-30 सालों में दुनिया रिन्यूएबल एनर्जी (सौर और हाइड्रोजन) पर शिफ्ट हो जाएगी. ऐसे में वह अपने पास मौजूद ‘काला सोना’ (तेल) को जल्द से जल्द बेचकर उस पैसे को ‘टेक्नोलॉजी’ और ‘पर्यटन’ में निवेश करना चाहता है. ओपेक की कटौती नीति यूएई के लिए “आज के मुनाफे को कल के लिए छोड़ना” जैसी थी, जो उसे मंजूर नहीं था.
*यूएई का संगठन छोड़ना इस बात का संकेत है कि अब दुनिया में तेल की कीमतों पर किसी एक संगठन (OPEC) की मोनोपॉली (एकाधिकार) खत्म हो रही है. अब ‘मार्केट फोर्स’ तय करेंगे कि तेल की कीमत क्या होगी. निवेशकों के लिए यह पेंट, टायर, एयरलाइंस और लॉजिस्टिक सेक्टर की कंपनियों में खरीदारी का बड़ा सिग्नल हो सकता है.*
[30/04, 09:21] +91 87658 77512: *ट्रंप तक ईरान युद्ध की पूरी सच्चाई नहीं पहुंचाई जा रही? रक्षा मंत्री पर ही जेडी वेंस को शक- रिपोर्ट*
*अमेरिका में हथियारों का भारी संकट…ट्रंप की मीटिंग में पेंटागन के खिलाफ खुलकर बोले जेडी वेंस*
* ईरान को लेकर सिचुएशन रूम की बैठक में जेडी वेंस ने पेंटागन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया.
*वेंस ने कहा कि पेंटागन युद्ध को लेकर सही डेटा नहीं दे रहा है.*
* उन्होंने हथियारों की कमी का भी मुद्दा उठाया.
* वहीं राष्ट्रपति ट्रंप बैठक में पेरशान दिखे.
* उन्होंने अपने एक सलाहकार को कहा कि ईरान वाले सिर्फ बम चलाना जानते हैं.
*ईरान को लेकर सिचुएशन रूम की बैठक में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रक्षा मंत्रालय पेंटागन के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है. वेंस ने कहा कि पेंटागन झूठ बोल रहा है. राष्ट्रपति को पूरी जानकारी नहीं दे रहा है, जिससे युद्ध को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है.*
* बैठक में वेंस ने ट्रंप से कहा कि हमारे पास हथियार खत्म हो रहे हैं.
* आने वाले वक्त में अगर चीन और नॉर्थ कोरिया कुछ करता है तो हम उसका जवाब नहीं दे पाएंगे.
*वेंस का यह मुखर विरोध ऐसे वक्त में सामने आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति यह फैसला नहीं कर पा रहे हैं कि ईरान को लेकर आगे क्या किया जाए?*
◆ अमेरिका को शीतयुद्ध की तरह लंबी लड़ाई में फंसने का डर है. क्योंकि, ईरान उन मुद्दों पर बात नहीं करना चाहता है, जिस पर ट्रंप समझौता चाहते हैं.
◆ ट्रंप ने अपने एक सलाहकार से कहा है कि ईरान वाले सिर्फ बम चलाना जानते हैं. उन्हें समझौते से कोई मतलब नहीं है.
◆ वेंस का कहना था कि ईरान के पास अभी भी बहुत सारे हथियार हैं. वहां पर लड़ाई करने से भी कोई फायदा नहीं हो रहा है. उलटे हमारे हथियार खत्म हो रहे हैं. वेंस ने पेंटागन से सही डिटेल देने की मांग की. रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ पेंटागन के प्रमुख हैं.
◆ सेंटर फॉर स्ट्रेटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज ने 27 मार्च को एक रिपोर्ट जारी की थी. इसमें कहा गया था कि 850 टॉमहोक मिसाइलों का इस्तेमाल किया जा चुका है. वाशिंगटन पोस्ट ने इसके बाद एक रिपोर्ट की, जिसमें कहा गया कि 1200 के आसपास मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया है.
◆ अमेरिका के पास रिज़र्व में अभी लगभग 2800 मिसाइलें रखी हुई हैं. यह तय लक्ष्य से 40 फीसद कम है. हालांकि, पेंटागन का कहना है कि उसके पास हथियारों की कोई कमी नहीं है.
◆ ईरान जंग में अब तक अमेरिका ने ईरान पर 12000 से ज्यादा हमले किए हैं. इस हमले की वजह से उसके गोला-बारूद के कम होने की भी बात कही जा रही है.
◆ अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन के भीतरखाने मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं. उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस को यह संदेह है कि पेंटागन, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को युद्ध की जमीनी हकीकत के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे रहा है.
*रक्षा सचिव पीट हेगसेथ और ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष जनरल डैन केन आठ सप्ताह से चल रहे इस संघर्ष में अमेरिकी सेना के प्रदर्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं और जोर देकर कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान की वायु सेना, नेवी और रक्षा बुनियादी ढांचे को तबाह कर दिया है. साथ ही अमेरिकी हथियारों का भंडार अभी भी काफी ज्यादा है, लेकिन’द अटलांटिक’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जेडी वेंस ने बंद दरवाजों के पीछे हुई बैठकों में इन दावों पर बार-बार सवाल उठाए हैं.*
[30/04, 09:52] +91 87658 77512: *🏵️आकाश कोचिंग संस्थान ने मेडिकल की तैयारी करने वाली लड़कियों को बहुत महत्वपूर्ण विषय पर ज्ञानवर्धन किया है।* *जीवन में यही जरूरी विषय आजकल छुट जाता है, जिसका नाजायज फायदा कोई दरिन्दा उठाता है। इस लड़कियों को इस विषय पर जागरूक करना अतिआवश्यक है।*

More Stories
लखनऊ30अप्रैल26*यूपी का बदला का मौसम,आंधी-बारिश से खुशनुमा हुई सुबह,
देहरादून30अप्रैल26*धामी सरकार मजदूरों को धोखा दे रही है यह बात ऐक्टू राज्य महामंत्री कॉमरेड के के बोरा ने आज कही
नैनीताल30अप्रैल26*दिनदहाड़े बैंक के बाहर से बाइक चोरी,