नई दिल्ली29 जुलाई 2026 |यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की प्रमुख खबरें
नई दिल्ली● परीक्षा संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और मजबूत बनाने के उद्देश्य से लाया गया विधेयक अब संसद के अगले चरण की प्रक्रिया में आगे बढ़ेगा
● केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में संसद भवन में आंतरिक सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई, गृह सचिव, आईबी प्रमुख और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के महानिदेशक शामिल रहे, सीमाई सुरक्षा और एजेंसियों के समन्वय पर चर्चा हुई
● लोकसभा में दिए गए बयान पर विवाद के बाद राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्हें सदन में बोलने नहीं दिया गया, वह भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से माफी नहीं मांगेंगे, उन्होंने अमित शाह का नाम नहीं लिया और मुद्दे उठाना अपना अधिकार बताया
● झारखंड के धनबाद में अवैध कोयला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय की 25 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी, कार्रवाई में करीब ₹1.5 करोड़ नकद और ₹150 करोड़ से अधिक की संपत्ति व बैंक खातों का पता चला
● आईसीसी की ताजा वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में शुभमन गिल फिर नंबर-1 बल्लेबाज बने, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई
● टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव को रूस की वांछित सूची में शामिल किया गया, उन पर आतंकवाद को बढ़ावा देने से जुड़े आरोप लगाए गए
More Stories
मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*जिला अस्पताल के सामने टक्कर लगने पर वाहन चालक को कई लोगों ने पीटा ,,
लखनऊ 13 सितंबर 26*पत्रकार मुकेश कुमार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, 5 पर तहरीर*
मुजफ्फरनगर 13 सितंबर 26*मुजफ्फरनगर के सुप्रसिद्ध इवान मल्टीसपेशलिटी अस्पताल में करोड़ों का गबन*