नई दिल्ली29मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*29- मई – शुक्रवार*
👇
*==============================*
*1* रिपोर्ट- अमेरिका और ईरान 60 दिन के सीजफायर पर राजी, ट्रम्प की मंजूरी बाकी; ईरान 30 दिन में होर्मुज से माइंस हटाएगा
*2* घुसपैठियों को अमित शाह की चेतावनी- अपने देश लौट जाओ, जो अपने आप वापस नहीं जाएंगे तो सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी
*3* केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं। आज उनके इस दौरे का दूसरा और आखिरी दिन है। इस दौरान वह भुज जाएंगे। वहां वह बीएसएफ की सीमा चौकी का दौरा करेंगे और हरामीनाला क्षेत्र में तैनात जवानों से बातचीत करेंगे। यह इलाका सुरक्षा के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।
*4* NEET री-टेस्ट पेपर सेना-वायुसेना की मदद से एग्जाम सेंटर पहुंचेगा, फीस रिफंड की डेडलाइन भी बढ़ाई गई; राजनाथ सिंह के घर हुई बैठक में फैसला
*5* धर्मेंद्र प्रधान बोले- CBSE मामले में गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेता हूं, मानता हूं कुछ गड़बड़ियां हुईं हैं; अधिकारियों से बोले- सिस्टम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
*6* पूर्व CJI बोले- कोई भी संस्था भ्रष्टाचार से अछूती नहीं, पर न्यायपालिका में यह कम; कहा- सरकार से किसी पद की उम्मीद नही करनी चाहिए
*7* भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गुरुवार को मॉस्को में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आतंकवाद वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है।
*8* सीएम सिद्धारमैया इस्तीफे के बाद बोले: कांग्रेस आलाकमान के कहने पर पद छोड़ा, राज्यपाल के सचिव को दिया त्यागपत्र
*9* सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को धन्यवाद दिया और कहा, ‘जब साल 2006 में वे कांग्रेस में शामिल हुए, तब से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं ने मुझे पूरा समर्थन दिया और मैं आज सभी को धन्यवाद देता हूं। मैं दो बार मुख्यमंत्री रहा। इस दौरान मेरे सहयोगियों से मुझे पूरा सहयोग मिला, उसके लिए उन सभी का धन्यवाद
*10* 5 दिन भारत दौरे पर म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग हाइंग, 30 मई को भारत पहुंचेंगे; PM मोदी से भी करेंगे मुलाकात
*11* विधानसभा चुनाव में हार के बाद पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस अब अपने सबसे गंभीर संगठनात्मक दबाव के दौर से गुजरती दिख रही है। पार्टी के भीतर लगातार सामने आ रहे इस्तीफों, वरिष्ठ नेताओं के बीच बढ़ते टकराव और सार्वजनिक बयानबाज़ी ने हालात को इस स्तर तक पहुंचा दिया है कि संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखना नेतृत्व के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
*12* कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी TMC, ममता बनर्जी के ही सांसद ने कर दिया सनसनीखेज दावा
*13* वैश्विक मंदी के बीच राहत की खबर: भारत बना रहेगा मजबूत अर्थव्यवस्था, 6.5 फीसदी रह सकती है विकास दर
*14* दिल्ली-MP में बारिश, हरियाणा-उत्तराखंड में ओले गिरे, छत्तीसगढ़ में आंधी से पेड़ उखड़े; राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में आज से गर्मी से राहत संभव
*15* क्या राजस्थान को IPL फाइनल का टिकट दिला पाएंगे सूर्यवंशी, गुजरात की गेंदबाजी सबसे मजबूत, रॉयल्स-टाइटंस में क्वालिफायर-2 मैच आज
*==============================*
[29/05, 09:39] +91 87658 77512: *🏵️29 मई 2026 की प्रमुख अपडेट्स🏵️*
👇🏻
====================================
● लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में विधान भवन पहुंचकर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह मऊ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर बैठक भी करेंगे।
● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
● गुजरात- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भुज दौरे पर हैं। वह सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
● बेंगलुरु- राज्यपाल टी.सी. गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे।
● मौसम- मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। लोगों को मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
====================================
[29/05, 09:41] +91 87265 52793: 29 मई 2026 की प्रमुख अपडेट्स
● लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में विधान भवन पहुंचकर भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह मऊ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शाम को मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों को लेकर बैठक भी करेंगे।
● मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्य तेज करने और प्रभावित परिवारों को शीघ्र मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
● गुजरात- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज भुज दौरे पर हैं। वह सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
● बेंगलुरु- राज्यपाल टी.सी. गहलोत ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सिद्धारमैया और डी.के. शिवकुमार आज दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे।
● मौसम- मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आज आंधी और बारिश की संभावना जताई है। लोगों को मौसम में अचानक बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
[29/05, 10:13] +91 87265 52793: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 3 बजे बारिश और तेज आंधी के दौरान हुआ, जब कई मजदूर स्लैब के नीचे सो रहे थे।
घटना कुरारा क्षेत्र में मोरकंदर परसानी और नैथी गांव के बीच निर्माणाधीन पुल पर हुई। एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। मृतकों में बांदा और हमीरपुर जनपद के मजदूर शामिल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
[29/05, 10:50] +91 87658 77512: *🏵️घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन में सुवेंदु सरकार !*
होल्डिंग सेंटरों में रखे गए 386 बांग्लादेशी नागरिक। विभिन्न जिलों में मौजूद होल्डिंग सेंटरों में रखे गए बांग्लादेशी नागरिकों की संख्या सामने आई है, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
सबसे अधिक 335 लोगों को बसिरहाट जिले के तहत टेंटुलिया पाथेरसाथी, चारघाट फ्लड सेंटर और मीडिया सुभासनगर होल्डिंग सेंटर में रखा गया है, इनमें 148 पुरुष, 99 महिलाएं और 88 बच्चे शामिल
[29/05, 10:51] +91 87658 77512: *अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कर रहे NATO की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की तैयारी, यूरोप से लड़ाकू विमान, युद्धपोत वापस बुलाएगा अमेरिका, रूस खुश*
*ट्रंप ने नाटो से निकलकर दिया धोखा तो यूरोप एक्टिव करेगा प्लान-बी, पुतिन को रोक पाएगा JEF?*
● JEF कोई नई सेना नहीं है बल्कि 10 उत्तरी यूरोपीय देशों का एक मजबूत सैन्य गठबंधन है जिसका नेतृत्व यूनाइटेड किंगडम करे ऐसी थ्योरी दी गई है।
● इसमें UK के अलावा डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, आइसलैंड, लातविया, लिथुआनिया, नीदरलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शामिल हैं।
● नाटो में कोई भी सैन्य कार्रवाई करने के लिए सभी 32 सदस्य देशों की सहमति जरूरी होती है जिसमें बहुत समय लग जाता है। इसके विपरीत JEF में आम सहमति की जरूरत नहीं होती। अगर सिर्फ दो देश भी चाहें तो वे तुरंत सेना तैनात कर सकते हैं।
● इसका कमान केंद्र लंदन (लॉजिस्टिक्स और इंटेलिजेंस नेटवर्क के साथ) में स्थित है जो नाटो के संचार माध्यमों पर निर्भर नहीं है।
● इन देशों के पास सामूहिक रूप से 200 से ज्यादा आधुनिक लड़ाकू विमानों वाली वायु सेना है और नॉर्वे और स्वीडन जैसे समृद्ध देशों से सेना के लिए ज्यादा वित्तीय संसाधनों की उम्मीद की गई है।
*डोनाल्ड ट्रंप ने पश्चिमी देशों के सैन्य संगठन नाटो की रीढ़ की हड्डी तोड़ने की पूरी तैयारी कर ली है।*
* डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोप में नाटो की डिफेंसिव फोर्स में अमेरिकी सैन्य मदद को काफी कम करने का फैसला किया है।
* यूनाइटेड स्टेट्स नाटो को मुहैया करवाए गये रणनीतिक बॉम्बर्स, फाइटर एयरक्राफ्ट, ड्रोन्स, सबमरीन और वॉरशिप्स को वापस बुला रहा है।
*अमेरिकी सैन्य सामानों की वापसी ‘दूसरों की ओर से विकल्प लेकर आने की क्षमता पर निर्भर करेगी… कुछ को बिल्कुल नहीं छेड़ा जाएगा जबकि कुछ पूरी तरह हटा दिए जाएंगे जबकि कुछ को आधा या एक-तिहाई तक कम किया जा सकता है।*
● डोनाल्ड ट्रंप का ये फैसला रूस को खुश करने वाला हो सकता है।
● रूस हमेशा से यूरोपीय देशों में नाटो का विरोध करता रहा है और अपने अस्तित्व के लिए खतरा बताता रहा है।
● यूक्रेन हमले के पीछे भी राष्ट्रपति वलोडिमीर जेलेंस्की की नाटो में शामिल होने की जिद थी।
● सैन्य साजो सामान हटाने का फैसला डोनाल्ड ट्रंप का यूरोपीय देशों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का ताजा हिस्सा है।
● राष्ट्रपति ट्रंप अपने दूसरे कार्यकाल में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ज्यादा करीब दिख रहे हैं।
● ट्रंप के इस कदम से पता चलता है कि अमेरिका NATO के तहत सुरक्षा से जुड़ी अपनी प्रतिबद्धताओं से दूर हट रहा है।
● ट्रंप ने खुले तौर पर यूरोप के प्रति शत्रुतापूर्ण रवैया अपनाया है और उन उदारवादी सरकारों को गिराने की कोशिश की है जो उनकी मर्जी के आगे नहीं झुकतीं और उनकी जगह रूस-समर्थक, धुर-दक्षिणपंथी पार्टियों को सत्ता में लाने का प्रयास किया है।
● नाटो को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की नाराजगी कोई नई बात नहीं है।
● अपने चुनावी अभियान के दौरान उन्होंने साफ कहा था कि वह न सिर्फ इस गठबंधन को छोड़ देंगे बल्कि रूस को इस बात के लिए भी उकसाएंगे कि वह नाटो के उन सदस्य देशों के साथ ‘जो चाहे कर ले’ जो उनकी बात नहीं मानते।
● हालांकि इस कदम से यूरोपीय देशों में अमेरिका का वर्चस्व और उसका सहयोग और कम होगा और हथियारों की एक ताजा होड़ शुरू होगी। यूरोपीय देश आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ेंगे।
● फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों नाटो के तहत अमेरिका की परमाणु सुरक्षा-छतरी से अलग यूरोप की अपनी परमाणु प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने की कोशिशों की अगुवाई कर रहे हैं।
*यूरोप की एकमात्र पूरी तरह से आत्मनिर्भर परमाणु शक्ति होने के नाते फ्रांस ने यूनाइटेड किंगडम, जर्मनी और पोलैंड के साथ समझौते किए हैं ताकि परमाणु मिसाइलों से लैस अपने राफेल लड़ाकू विमानों की तैनाती में तालमेल बिठाया जा सके।*
[29/05, 10:51] +91 87658 77512: *भारत खरीद रहा 114 राफेल लड़ाकू विमान, फ्रांस के साथ मेगा डील से टेंशन में यूक्रेन, सोर्स कोड पर फैला रहा झूठ*
*भारत सैन्य इतिहास का सबसे बड़ा डिफेंस डील करने जा रहा है।*
* 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए भारत और फ्रांस के बीच 40 अरब डॉलर के बीच समझौता हो सकता है।
* भारत ने ‘लेटर ऑफ़ रिक्वेस्ट’ यानि LoR को मंजूरी दे दी है जिसे अब जल्द ही पेरिस भेजा जाएगा।
* वहीं इस सौदे के तहत 114 राफेल विमानों में से 92 विमानों का निर्माण ‘स्थानीय’ शर्तों के तहत किया जाएगा जिसके लिए 50% पुर्जों का उत्पादन भारत में ही होना जरूरी है।
*भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के आखिर में फ्रांस की यात्रा पर जाने की योजना बना रहे हैं। इस यात्रा से पहले अगले महीने की शुरुआत में भारतीय वायु सेना के प्रमुख फ्रांस का दौरा करेंगे।*
● 114 राफेल जेट्स का कॉन्ट्रैक्ट इस साल के आखिर तक साइन होने की उम्मीद है।
● इस डील के तहत भारत फाइटर जेट के वेपन कंट्रोल सिस्टम इंटरफेस तक पहुंच बनाकर अपने खुद के हथियार जिनमें Astra एयर-टू-एयर मिसाइल और ब्रह्मोस एंटी-शिप मिसाइल शामिल हैं उन्हें इंटीग्रेट करने के लिए बातचीत चल रही है।
● लेकिन भारत और फ्रांस के बीच होने वाले इस डील से यूक्रेन की चिंताएं बढ़ी हुई हैं।
● दरअसल यूक्रेन की वायु सेना ने 100 राफेल जेट खरीदने की योजना की घोषणा की है लेकिन ये योजनाएं अब अनिश्चित होती जा रही हैं।
● फिलहाल फंडिंग सबसे बड़ा मुद्दा है क्योंकि भारत 114 राफ़ेल जेट पर लगभग 40 अरब डॉलर खर्च करने की तैयारी कर रहा है।
● इस महाडील के तहत भारत में ही प्रोडक्शन लाइन का निर्माण होगा और स्थानीय स्तर पर राफेल लड़ाकू विमान बनाए जाएंगे।
● यूक्रेनी अखबार डिफेंस एक्सप्रेस के मुताबिक फ्रांस की कंपनी डसॉल्ट एविएशन के पास पहले से ही लगभग 220 राफेल विमानों का ऑर्डर पेंडिंग है। कंपनी साल में करीब 26-30 विमान ही बना पाती है। यदि भारत 114 विमानों का एक और विशाल ऑर्डर देता है तो डसॉल्ट का बैकलाग 50% से ज्यादा बढ़ जाएगा।
● डिफेंस एक्सप्रेस ने प्रोपेगेंडा फैलाते हुए लिखा है कि भारत लगातार फ्रांस पर दबाव बना रहा है कि वह राफेल के सॉफ्टवेयर इंटरफेस यानि सोर्स कोड तक भारत को पहुंच दे ताकि भारतीय इंजीनियर विमान में ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलों को सीधे जोड़ सकें। इसने लिखा है कि चिंता की बात यह है कि ब्रह्मोस मिसाइल भारत और रूस का संयुक्त प्रोजेक्ट है।
*फ्रांस और पश्चिमी देशों को डर है कि यदि भारत को राफेल के गुप्त सॉफ्टवेयर कोड मिल गए तो ब्रह्मोस इंटीग्रेशन के बहाने रूसी इंजीनियर फ्रांस के सबसे एडवांस राफेल F4/F5 विमानों के कॉम्बैट एल्गोरिदम और रडार तकनीक को डीकोड या लीक कर सकते हैं जिसका सीधा फायदा रूस को यूक्रेन युद्ध में मिलेगा।*

More Stories
लखनऊ29मई26*गजब प्रशासन , जब न्याय दिलवाने वाला ही माँगे न्याय की भीख
पूर्णिया29मई26*- सरकारी विभागों में नौकरी लगने के बाद प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के दौरान विवि प्रशासन ने फर्जी बताया
पूर्णिया29मई26*पूर्णिया विवि*परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी की उच्चस्तरीय जांच हो*