नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
👇
*==============================*
*1* मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की, इटली में एक ही कार में घूमे: 2000 साल पुराने कोलोजियम में सेल्फी ली
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोम में भारतीय संस्कृति को समर्पित एक खास कलाकृति की सराहना की। इटली के प्रसिद्ध चित्रकार जियाम्पाओलो टोमासेटी ने पीएम मोदी को वाराणसी की एक शानदार पेंटिंग भेंट की, जिसने भारत और इटली के सांस्कृतिक संबंधों को नई पहचान दी
*3* इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिले खास तोहफे के लिए सोशल मीडिया पर आभार जताया। मेलोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, गिफ्ट के लिए धन्यवाद। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि पीएम मोदी उनके लिए भारत की मशहूर टॉफी मेलोडी लेकर आए। मेलोनी ने कहा, कि प्रधानमंत्री मोदी एक बहुत, बहुत अच्छी टॉफी- मेलोडी गिफ्ट में लाए
*4* ‘आर्थिक तूफान सिर पर है, हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे’, राहुल गांधी का तंज
*5* राहुल बोले-RSS के लोगों से कहें कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री गद्दार, अमेठी में कहा- देश में बिजनेस बंद हो रहे, मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे
*6* राहुल गांधी ने कहा जब ये आरएसएस कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो वो नरेंद्र मोदी अमित शाह की बात करेंगे,तो आप उनसे खुलकर कहिएगा कि आपका पीएम गृहमंत्री गद्दार है,आपका संगठन गद्दार है, आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है, आपने संविधान पर हमला करने का काम किया है, आपने अंबेडकर पर हमला किया है
*7* राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पलटवार करते हुए, राहुल के बयान को भारतीय राजनीति की शुचिता और आपसी सम्मान के खिलाफ बताया, उन्होंने कहा कि लगातार मिल रही हार की निराशा अब राहुल के स्वभाव और चरित्र में साफ दिखने लगी है
*8* नितिन नवीन ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी भारतीय राजनीति के राहू है जो देश के माहौल गंदा कर रहे हैं, उन्होंने कांग्रेस के इतिहास पर सवाल उठाते हुए कहा कि राहुल गांधी के पूर्वजों ने हमेशा देश की जमीन को गिरवी रखने का काम किया,और कभी सैनिकों का मनोबल तोड़ा
*9* शरद पवार बोले- PM देश के लिए काम कर रहे, जब बात देश के सम्मान की हो, तब राजनीतिक मतभेद बीच में नहीं लाना चाहिए
*10* देशभर में 15 लाख दवा दुकानें बंद, ऑनलाइन बिक्री का विरोध कर रहे; एमपी, चंडीगढ़, बिहार में लोग परेशान दिखे
*11* ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल का ट्रायल पूरा, टैंक, हेलिकॉप्टर और दूसरे ड्रोन को निशाना बना सकेगी; DRDO ने स्वदेशी कंपनियों के साथ बनाया
*12* वन नेशन, वन इलेक्शन- JPC की टीम गुजरात में, समिति आज गुजरात के सीएम समेत अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात करेगी
*13* वाह रे पाकिस्तान! भारत में जो एयरबेस हैं ही नहीं, उनको तबाह करने का किया दावा, शहबाज-मुनीर का फिर शर्म से झुका सिर
*14* अमेरिकी संसद में ईरान जंग रोकने वाला प्रस्ताव पास, ट्रम्प के 4 सांसदों ने उनके खिलाफ वोटिंग की; राष्ट्रपति के पास वीटो का अधिकार बाकी
*15* जिनपिंग बोले- दुनिया फिर जंगलराज की तरफ बढ़ रही, बीजिंग में पुतिन के साथ बैठक की, कहा- ईरान जंग को रोकना जरूरी
*16* दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतों में लगी आग, हांगकांग देश में तेल ₹400 के पार
*17* IPL में आज कोलकाता Vs मुंबई, प्लेऑफ के लिए कोलकाता का जीतना जरूरी, मुंबई ने टूर्नामेंट में 25 बार हराया
*18* रिपोर्ट- IPL में कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी, रोहित दूसरे और धोनी तीसरे नंबर पर; ₹19,200 करोड़ के साथ कोलकाता सबसे वैल्युएबल फ्रेंचाइजी
*19* राजस्थान, MP-UP में अगले 7 दिन सूखी-गर्म हवाएं चलेंगी, तापमान 45°C से ऊपर रहेगा, बारिश के भी आसार नहीं; यूपी के बांदा में पारा 48.2°C
*20* गिरावट के बाद सेंसेक्स 118 अंक चढ़कर 75,318 पर बंद, निफ्टी में भी 41 अंक की तेजी रही; रुपए 96.89 के रिकॉर्ड लो पर
*===============================*

More Stories
रोहतास20मई26*आरपीएफ ने 30.5 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार*
लखनऊ20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
हल्द्वानी20मई26*सुमित्रानंदन पंत जयंती पर हल्द्वानी में कवि सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी आयोजित