August 29, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

नई दिल्ली20मई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*20- मई- बुधवार*

👇
*==============================*

*1* पीएम मोदी ने नॉर्डिक देशों संग साझेदारी को बताया ‘नेचुरल पार्टनरशिप’, टेक्नोलॉजी और सस्टेनिबिलिटी पर फोकस

*2* पीएम मोदी इटली दौरे पर पहुंचे, आज पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, ट्रेड और इन्वेस्टेंट डील पर फोकस

*3* रूसी राष्ट्रपति पुतिन 25वीं बार चीन पहुंचे, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से मुलाकात करेंगे; पिछले हफ्ते ट्रम्प ने भी बीजिंग का दौरा किया था

*4* रूसी राष्ट्रपति पुतिन सितंबर में भारत आएंगे, BRICS समिट में हिस्सा लेंगे, 10 महीने में दूसरा दौरा; मोदी भी इस साल रूस जाएंगे

*5* CJI सूर्यकांत बोले- शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार, लेकिन सड़क जाम कर लोगों को परेशान नहीं कर सकते, डर का माहौल बनाने की परमिशन नहीं

*6* ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ आज देशभर में केमिस्ट-ड्रगिस्ट करेंगे हड़ताल, मेडिकल स्टोर रहेंगे बंद

*7* मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन; करीब 18 फीसदी अवैध झोपड़ियां ध्वस्त, आज भी चलेगा बुलडोजर

*8* खुद को भगवान बताने वाले अशोक खरात को ED ने किया अरेस्ट, 70 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग का मामला

*9* बंगाल में जहां दोबारा चुनाव, वहां TMC कैंडिडेट पीछे हटा, फालता में परसों वोटिंग; भाजपा सिंबल पर टेप चिपका मिलने पर चुनाव रद्द हुआ था

*10* बंगाल में OBC आरक्षण 17% से घटकर 7% हुआ, अब 66 जातियां ही कोटे में रहेंगी; ममता सरकार की OBC-A और OBC-B की व्यवस्था खत्म

*11* CM विजय ने पूर्व LTTE चीफ प्रभाकरन को श्रद्धांजलि दी, भाजपा बोली- राहुल गांधी को इससे दिक्कत नहीं, क्योंकि कांग्रेस सत्ता में जगह मिली

*12* नीट मामला- लातूर का कोचिंग डायरेक्टर पहले पार्ट-टाइम टीचर था, आज ₹1500 करोड़ की संपत्ति; CBI को शक- पिछले साल भी कोचिंग तक पहुंचा था पेपर

*13* ट्रम्प बोले-एक घंटे में ईरान पर हमला करने वाला था, खाड़ी देशों के कहने पर रोका, ईरान समझौते की भीख मांग रहा

*14* मानसून अगले हफ्ते केरलम पहुंचेगा, रफ्तार कम रहेगी, पूरे देश को देरी से कवर करेगा; MP-राजस्थान समेत 10 राज्यों में अगले 7 दिन हीटवेव अलर्ट

*15* दुनिया की टॉप-100 कंपनियों में एक भी भारतीय नहीं, रिलायंस, एयरटेल और TCS की मार्केट वैल्यू घटी; शेयर मार्केट में लगातार गिरावट का असर

*16* वैभव सूर्यवंशी ने छुड़ाए लखनऊ के छक्के, 7 विकेट से जीती राजस्थान; प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार
*===============================*

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ विभिन्न विषयों पर अहम द्विपक्षीय वार्ता करेंगे

● लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रानी लक्ष्मी बाई स्कूटी योजना के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन करेंगे, साथ ही डाटा क्लस्टर विकास, डिजिटल उद्यमिता और गेहूं खरीद पर मंडी शुल्क एवं मंडी सेस में छूट को लेकर बैठक करेंगे, मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग और सड़क सुरक्षा की भी समीक्षा करेंगे

● दिल्ली- उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और भाजपा संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह आज दिल्ली में संगठन की नई टीम को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे

● लखनऊ- समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पीडीए आरक्षण मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे

● लखनऊ- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज रायबरेली और अमेठी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित करेंगे

● आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को सात विकेट से हराया

● अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो शनिवार को अपनी पहली भारत यात्रा पर पहुंचेंगे, इस दौरान वह कोलकाता, दिल्ली, जयपुर और आगरा का दौरा करेंगे तथा 26 मई को क्वाड बैठक में शामिल होंगे

Taza Khabar