सुल्तानपुर ब्रेकिंग !!
सुल्तानपुर20मई26* पुलिस मुठभेड़, 25,000 रुपये का इनामी गोतस्कर घायल/गिरफ्तार,*
सुल्तानपुर*“आज 19/20 मई की रात्रि में लगभग 1:15 बजे के आसपास, थाना जयसिंहपुर की पुलिस के द्वारा सिखलाए हुए तरीके से, अंबेडकर नगर से सेमरी रोड पर हालापुर के पास बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग करने के दौरान ही एक ट्रक अत्यंत तीव्र गति से आई और बैरियर पर नहीं रुकी और आगे बढ़ गई। संदिग्ध होने पर उक्त ट्रक का स्थानीय पुलिस द्वारा पीछा किया गया। कुछ दूर आगे जाने पर, ट्रक में बैठे व्यक्ति के द्वारा पुलिस टीम पर फायर की गई। आत्मरक्षार्थ के लिए पुलिस टीम के द्वारा भी फायर किया गया, जिसमें वह व्यक्ति घायल हो गया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम विनोद यादव, पुत्र राजनारायण यादव, निवासी ग्राम ख्वाजा पुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर बताया। यह तथ्य भी संज्ञान में आया है कि उसके ऊपर कुल पांच मुकदमे हैं, जिसमें से तीन गोकशी के मुकदमे हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के मुलजिम भी है और उसमें वांछित है। उसके ऊपर पूर्व में ₹25,000 का इनाम घोषित है। यह तथ्य भी प्रकाश में आया है कि विगत कुछ दिवस पूर्व थाना जयसिंहपुर में गोकशी की घटना में भी उसकी संलिप्तता प्रकाश में आई हुई है। उसके द्वारा यह स्वीकार किया गया है कि उक्त ट्रक का प्रयोग वह गोकशी की घटनाओं में भी करता था। उसके पास से एक तमंचा .315 बोर का और एक जिंदा कारतूस भी मिला है। इलाज के लिए उसको 100 बेड हॉस्पिटल बीरसिंहपुर भेजा गया है, जहाँ पर उसका इलाज किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति सामान्य है, मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
*उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर की बाइटः-*

More Stories
नॉएडा 29अगस्त 26*नोएडा में 13 हजार अवैध बिजली कनेक्शन का बड़ा खुलासा!
पूर्णिया 29अगस्त 26*बिहार में ‘ऑपरेशन गुलाबी स्कूटी’, मनचलों की खैर नहीं!
पूर्णिया 29अगस्त 2026*“DM को राखी बांध भावुक हुईं जीविका दीदियां”