🆕 दिल्ली ब्रेकिंग….
नई दिल्ली20मई2025*काशी से तय होगी चार राज्यों की रणनीती!
24 जून को काशी आएंगे अमित शाह, होगी बड़ी बैठक..
मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक 24 जून को काशी में होगी।
इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।
उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी हिस्सा लेंगे।
इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक उत्तराखंड में हुई थी। इस बार मेजबानी के लिए यूपी को चुना गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक काशी में कराने का निर्णय लिया।
यह बैठक नदेसर के होटल ताज में होगी।
इसमें गृह मंत्री के साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मौजूद रहेंगे।
More Stories
सुल्तानपुर24सितम्बर26*सावधान! साधु के भेष में घूम रहे ठग, झांसे में आए तो लुट जाएंगे जेवर-नकदी*
मुजफ्फरनगर24 सितम्बर26*25वीं हरियाणा स्टेट कराटे चैंपियनशिप में *सिहान राजेश कौशिक* रैफरी एवं जज नियुक्त
पूर्णिया बिहार 24 सितंबर26 पहली बार एक साथ दो पद्म भूषण: अजय चक्रवर्ती और उषा उथुप ने लॉन्च किया दुर्गा पूजा का ग्लोबल एंथम ‘रॉक-स्तोत्र’