June 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली19जून 25*विश्व सिकल सेल दिवस आज

नई दिल्ली19जून 25*विश्व सिकल सेल दिवस आज

नई दिल्ली19जून 25*विश्व सिकल सेल दिवस आज
***********************
हर साल 19 जून को दुनियाभर में विश्व सिकल सेल दिवस मनाया जाता है। यह एक अंतरराष्ट्रीय जागरूकता दिवस है जो वैश्विक जनता को सिकल सेल रोग के बारे में जागरूक करता है। इस दिन जागरूकता अभियान से जुड़े सारे संगठन एक साथ आते हैं और सिकल रोग के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने का काम करते हैं। इसी के साथ ही इस दिन विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

विश्व सिकल सेल दिवस का इतिहास
==========================
शोध के अनुसार सिकल सेल रोग का कारण बनने वाला जीन हज़ारों साल पहले अफ्रीका में मलेरिया से लड़ने के लिए विकसित हुआ था। इस बीमारी के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से 22 दिसंबर 2008 को संयुक्त राष्ट्र की महासभा में 19 जून को विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस के रूप में मनाए जाने का फैसला लिया गया। वहीं पहला सिकल सेल जागरूकता दिवस 19 जून 2009 को आयोजित किया गया था। तब से लेकर हर साल यह दिवा मनाया जा रहा है।

विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस का महत्व
===============================
विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस कई कारणों से महत्वपूर्ण है:

इस दिवस के कारण लोगों में सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता उत्पन्न होती है।
इस दिवस के कारण लोगों को सिकल सेल के लक्षणों के बारे में पता चल है और वे डॉक्टर के पास समय से जांच करा पाते हैं।
इस दिवस की वजह से लोग इसके इलाज़ के प्रति जागरूक होते हैं।

राजेन्द्र गुप्ता,
ज्योतिषी और हस्तरेखाविद
मो. 9116089175
नोट- अगर आप अपना भविष्य जानना चाहते हैं तो ऊपर दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करके या व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर पहले शर्तें जान लेवें, इसी के बाद अपनी बर्थ डिटेल और हैंडप्रिंट्स भेजें।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.