नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
नई दिल्ली से कालूराम जयपुरिया, यूपीआजतक
नई दिल्ली के अजय भवन में आज 18 अगस्त को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी यानी CPI की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डी. राजा ने संबोधित किया।

बैठक में पूर्व राष्ट्रीय सचिव के. नारायण, कंट्रोल कमीशन के सदस्य महेंद्र सिंह वर्मा, उत्तराखंड राज्य कंट्रोल कमीशन के सचिव कॉमरेड ए.वी.एन., चेयरमैन एन.एस. नरेंद्र सिंह नेगी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत एवं चुस्त-दुरुस्त करने को लेकर चर्चा करना रहा। इसके साथ ही आगामी 1 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली CPI की विशाल रैली को लेकर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
पार्टी की ओर से 1 सितंबर की रैली का मुख्य मुद्दा “बदलाव जरूरी” रखा गया है। CPI ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और आम जनता से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने की अपील की है।

पार्टी नेताओं का कहना है कि रैली के माध्यम से आम जनता की समस्याओं और बदलाव की जरूरत को मजबूती से उठाया जाएगा। बैठक में रैली की तैयारियों और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई।
यूपीआजतक के लिए नई दिल्ली से कालूराम जयपुरिया की रिपोर्ट।

More Stories
झाँसी18अगस्त26*बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फिर फूंके PM, HM और DM के पुतले
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*