नई दिल्ली15अक्टूबर24*महाराष्ट्र में 20 नवंबर और झारखंड में दो चरणों में मतदान, 23 को आएंगे नतीजे*
चुनाव आयोग महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांन्फेंस की, जिसमें उन्होंने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुई शानदार वोटिंग का भी जिक्र किया। महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। झारखंड में 2 चरणों में चुनाव का एलान किया गया है। पहली वोटिंग 13 नवंबर को दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को की जाएगी। दोनों ही राज्यों में नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा।
*प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त की ने कहा*
राजीव कुमार ने हाल ही में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर की जनता को बधाई दी, जहां मतदान में भारी भागीदारी देखी गई। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र में आगामी चुनावों के लिए 1 लाख 186 पोलिंग बूथ स्थापित किए जाएंगे, जबकि मतदाता संख्या 9 करोड़ 63 लाख है।
झारखंड की स्थिति भी विशेष है, जहां कुल 2 करोड़ 60 लाख मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 29 लाख महिलाएं और 1 करोड़ 31 लाख पुरुष शामिल हैं। राजीव कुमार ने यह भी जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता घर से मतदान कर सकेंगे, जिससे उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस पहल से चुनावी प्रक्रिया को और अधिक समावेशी बनाया जाएगा। चुनावी तैयारियों के इस विवरण ने मतदाताओं में उत्साह बढ़ाया है।
*महाराष्ट्र में एनडीए को मिला था बहुमत*
पिछले विधानसभा चुनाव में महाराष्ट्र में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिला था, लेकिन शिवसेना के साथ गठबंधन टूट गया था, जिसके बाद वहां महाविकास अघाड़ी सरकार बनी। बाद में यह सरकार भी ज्यादा दिन नहीं चल पाई और भाजपा ने फिर शिवसेना 37, एनसीपी 39 और भाजपा की 103 सीटों के साथ सरकार में आई। वर्तमान में महागठबंधन के पास 201 सीटें हैं।
*झारखंड में जेएमएम की सरकार*
झारखंड में JMM की सरकार है, हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री हैं। बीच में जेल जाने के चलते हेमंत को इस्तीफा देना पड़ा था, तब चंपई सोरेन नए मुख्यमंत्री बने थे, बाद में जेल से लौटकर ने वापस हेमंत ने नेतृत्व संभाला। जिसके बाद चंपई भाजपा में शामिल हो गए।

More Stories
भोपाल13अगस्त26*एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध दूध की जगह वनस्पति से बन रहा था पनीर, सरकार ने लगाया बैन, होगी सख्त कार्रवाई*
जयपुर13अगस्त26*मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राजस्थान कैबिनेट ने कई अहम प्रस्तावों को मंज़ूरी दी है
जयपुर13अगस्त26*नवचयनित ‘सामुदायिक समन्वय समूह’ के सदस्यों के संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया