. *जय श्री राम*
नई दिल्ली*13 दिसंबर 25*शनिवार यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर सुबह तक के मुख्य समाचार*
👇🏻
*========================*
🔸 *हनुमानगढ़ किसान आंदोलन*: बनी सहमति, गड़बड़ी मिली तो हट सकती है एथेनॉल फैक्ट्री, किसानों की मांगों को लेकर होगा रिव्यू
🔸 *राजस्थान मौसम अपडेट:* राज्य में सर्द हवाएं हुई कमजोर, कल उदयपुर में दिन में अधिकतम तापमान 28.7 और रात को 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज, रात में चित्तौड़गढ@9, राजसमंद@8.6
🔸 यूडीए पैराफेरी की पंचायतों और निगम में शामिल *गांवों में पट्टों की मांग को लेकर जारी आंदोलन*, उदयपुर के चारों प्रमुख प्रवेश द्वारों पर ढोल बजाकर, टायर जलाकर प्रदर्शन आज, 16 को कलेक्ट्री पर हल्ला बोल प्रस्तावित
🔸 *डिवाइडर तोड़ सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ा तेज रफ्तार ट्रक*, 1 की मौत, 3 घायल, परसाद क्षेत्र के उदयपुर-अहमदाबाद हाइवे की घटना
🔸 *मनरेगा का नाम बदलकर हुआ “पूज्य बापू ग्रामीण रोजगार योजना”*, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी
🔸 *दिल्ली लाल किला बम ब्लास्ट केस*: 5 आरोपियों को 12 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
🔸 *जियोस्टार पर दिखेंगे टी-20 वर्ल्ड कप के सभी मैच*, ICC ने एग्रीमेंट टूटने की खबर का किया खंडन
🔸 भारत में *मोटापा घटाने वाली दवा Ozempic* की हुई एंट्री, 2200 रुपये साप्ताहिक कीमत तय
🔸 कैबिनेट ने *2027 की जनगणना के लिए 11,718 करोड़ रुपये मंजूर* किए, पूरी तरह डिजिटल होगी गिनती
🔸 दिल्ली: कालकाजी में एक ही *परिवार के तीन लोग फांसी पर लटके मिले*
🔸 मुंबई: गोरेगांव में *आवारा कुत्तों ने 24 घंटों में 16 लोगों को काटा*, इलाके में दहशत
🔸 *एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म होने से नवजात की मौत*, भरतपुर से इलाज के लिए जयपुर जा रहे थे, ड्राइवर एंबुलेंस छोड़ हुआ फरार
🔸 *अजब गजब न्यूज़*: जयपुर में गुरुवार को हुई एक अजीबो-गरीब घटना, गाजर का हलवा पुलिसवालों पर ऐसा टूटा, मानो हो एनकाउंटर स्पेशलिस्ट, किया 12 पुलिसवालों को ढेर, सीधे अस्पताल में भर्ती हुए पुलिसवाले, सूत्रों के मुताबिक पुलिसवालों ने की थी पार्टी जिसमें सवा दो किलो हलवा खाने के बाद 12 पुलिसकर्मी और अफसर अचानक “ऑपरेशन पेटदर्द” का हो गए शिकार, कुछ को उल्टी, कुछ को चक्कर, कुल मिलाकर हलवे ने सबको ईमानदारी से बराबरी से ठोका, हालत बिगड़ने पर सभी को जयपुर के अलग-अलग अस्पतालों में करवाया गया एडमिट, घटना के बाद सीएमएचओ के निर्देशन में हेल्थ टीम हलवे की तलाश में टोंक रोड स्थित मिष्ठान भंडार पहुँची, दुकान पर हलवा तो नहीं मिला लेकिन उसे बनाने वाला सारा सामान हुआ बरामद, टीम ने सैंपल उठाए, लैब भेजे, दुकान को किया सील, अब हलवा नहीं, वहां सिर्फ मिलेंगे ताले, दूसरी टीम ने एक अन्य दुकान से समोसों के लिए सैंपल, क्योंकि पुलिस विभाग ने हलवे के साथ-साथ मंगवाए थे वहां से समोसे भी, फिलहाल चल रही जांच, पुलिसकर्मी हलवे से ढेर हुए या समोसों की “गर्माई” ने लगाया काम
🔸 *राजस्थान सरकार की दूसरी वर्षगांठ*: मोबाइल एलईडी वैन प्रचार रथों की रवानगी आज
🔹 अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर *लियोनल मेसी भारत पहुंचे*, आज कोलकाता और हैदराबाद में खेलेंगे मैच, 3 दिन में 4 शहर जाएंगे, शाहरुख, सचिन, पीएम मोदी से भी मिलेंगे
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो, NEWS HEADLINES की तरफ से सुप्रभात*🙏🏽🙏🏽
*=============================*

More Stories
कौशाम्बी २३ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
नई दिल्ली में 17 जून 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में संयुक्त किसान मोर्चा*जारी प्रेस नोट*
कोलकाता13जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कोलकाता की कुछ महत्वपूर्ण खबरें