नई दिल्ली1जून26*दिल्ली मोर्निंग न्यूज ब्रीफ गूगल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 लाख का जुर्माना ठोका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मुकदमा किया_*
*
*नई दिल्ली:* दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ आज की खबरों में गूगल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 लाख का जुर्माना ठोका, प्रवेश वर्मा ने सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मुकदमा किया, महिपालपुर में मोबाइल चार्जर गोदाम में भीषण आग, दिल्ली के शालीमार बाग में सुबह 4 बजे से गरज रहा बुलडोजर प्रमुख रहा।
*गूगल पर दिल्ली हाईकोर्ट ने 30 लाख का जुर्माना ठोका:*
दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। निटरीवेयर कंपनी हिंदवेयर के ट्रेडमार्क के दुरुपयोग के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने ये जुर्माना लगाया है। गूगल को 8 सप्ताह के अंदर रकम जमा करना होगा। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि गूगल केवल एक निष्क्रिय मध्यस्थ नहीं है, बल्कि विज्ञापन प्रणाली में सक्रिय भागीदार के रूप में काम करता है और व्यावसायिक लाभ भी कमाता है। मामला हिंदवेयर लिमिटेड द्वारा 2013-14 में दायर दो वाणिज्यिक मुकदमों से जुड़ा है।
*दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी यानी आप (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ मानहानि मुकदमा किया है:*
नई दिल्ली सौरभ भारद्वाज के खिलाफ क्रिमिनल और सिविल मानहानि के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मानहानि मुकदमा में मंत्री प्रवेश वर्मा ने 5 करोड़ का हर्जाना मांगा है। कोर्ट ने सौरभ भारद्वाज को समन जारी कर मामले की आगे की सुनवाई 7 सितंबर के लिए तय की है।
*महिपालपुर में मोबाइल चार्जर गोदाम में भीषण आग:*
दिल्ली देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आग का तांडव जारी है। दिल्ली के महिपालपुर इलाके में शनिवार रात मोबाइल चार्जर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी इमारत इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी में गोदाम में रखा करोड़ों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। अच्ची बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
*दिल्ली के शालीमार बाग में सुबह 4 बजे से गरज रहा बुलडोजर:*
दिल्ली देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर गरज रहा है। सुबह 4 बजे से ही दिल्ली के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन जारी है। बुलडोजर से 150 से अधिक घरों को जमींदोज किया जा रहा है। कार्रवाई से इलाके में भारी हलचल और दहशत का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है।
*दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन का 75 फीसदी काम पूरा:*
दिल्ली मेट्रो के फेज-4 की सबसे अहम दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिल्ली मेट्रो गोल्डन लाइन का 75 फीसदी काम पूरा हो गया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर भी पड़ रहा है। इसक असर है कि गोल्डन लाइन कॉरिडोर तय समयसीमा से पीछे चला गया है। इसके कारण गोल्डन लाइन पर चलने का इंतजार दिल्लीवासियों का लंबा हो गया है।
*महरौली बिल्डिंग हादसा:*
मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज: दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित सैदुलाजाब इलाके में निर्माणाधीन इमारत ढहने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए भवन मालिक के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
*साकेत बिल्डिंग हादसा:*
दक्षिण दिल्ली के साकेत इलाके के सैदुलाजाब में चार मंजिला इमारत ढहने के मामले में दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कड़ा कदम उठाते हुए भवन विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) अमन जैन और असिस्टेंट इंजीनियर (एई) सुदेश सिंह चौहान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हादसे में एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। मृतकों की पहचान कपिल, रवि, आलोक और पार्वती के रूप में हुई है। आशंका है कि कुछ लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं, जिनकी तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

More Stories
दिल्ली1जून26*1 जून से नाबालिग ने थामी स्टेयरिंग तो वाहन मालिक पर गिरेगी गाज: ₹25,000 जुर्माना,
लखनऊ1जून26*ड्राइविंग लाइसेंस के आज से नए नियम लागू, अब प्राइवेट सेंटरों में टेस्ट देकर बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
चैंपियन बेंगलुरु को ₹20 करोड़:गुजरात को ₹12.50 करोड़ मिले; वैभव सूर्यवंशी को 5 अवॉर्ड से ₹40 लाख और कार मिली_*