*नई दिल्ली08मई25: एक तरफ भारत की एयर स्ट्राइक! दूसरी ओर बलूचों ने मार डाले 14 पाकिस्तानी सैनिक!*
बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दो अलग-अलग हमलों की ज़िम्मेदारी ली है, जिनमें बोलन और केच ज़िलों में 14 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है।
पहली घटना में, BLA की स्पेशल टैक्टिकल ऑपरेशंस टीम (STOS) ने मच, बोलान के शोरकंड इलाके में एक सैन्य काफिले की गाड़ी को रिमोट कंट्रोल IED (बम) से उड़ा दिया।
इस हमले में गाड़ी में सवार 12 सैनिकों की मौत हो गई, जिनमें स्पेशल ऑपरेशंस कमांडर तारिक इमरान और सुबेदार उमर फारूक भी शामिल थे, विस्फोट से मिलिट्री वाहन पूरी तरह से तबाह हो गया।
BLA ने अपने बयान में पाकिस्तान की सेना को “किराए की फौज” बताते हुए कहा है कि यह सेना कभी बंदरगाहों की रखवाली करती है,
कभी कॉरिडोर की, और कभी विदेशी कर्जदाताओं की सेवा में लगी रहती है।
BLA ने चेताया है कि इस तरह के हमले अब और तेज़ी से और अधिक तीव्रता के साथ जारी रहेंगे।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*