नई दिल्ली07मई25पाकिस्तान के अंदर घुसा भारत, 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक; बोली सेना-हमारा मकसद पाक से झगड़ा नहीं
Updated May 7, 2025, 03:48 AM IST
भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर हमला बोल दिया है। भारत ने सीमापार कुल 9 ठिकानों पर हमला किया है।
*operation sindoor*
भारत ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर किया हमला
पाकिस्तान के अंदर भारत ने घुसकर हमला बोल दिया है। पाकिस्तान के 9 ठिकानों पर भारत ने हमला किया है। हमले के बाद भारत ने कहा कि उसका मकसद पाकिस्तान से झगड़ा नहीं बल्कि आतंकी ठिकानों को तबाह करना है।
भारत का ऑपरेशन सिंदूर
पाकिस्तान में हुए हमले को लेकर सेना ने बुधवार की सुबह एक बयान में कहा- “कुछ समय पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी ढांचे पर हमला करते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।”
*जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ उड़ाया, अब तक 12 की मौत*
*पाकिस्तान में इमरजेंसी, अस्पतालों में भीड़, कई शहर में बत्ती गुल*
More Stories
पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*
पूर्णिया बिहार 17 अक्टूबर 26*कोशी स्नातक निर्वाचन का महासंग्राम: 14 जिलों में 15 प्रत्याशी आमने-सामने,
मुजफ्फरनगर17अक्टूबर26* खालापार पुलिस की कार्रवाई: अवैध तमंचे और कारतूस के साथ हिस्ट्रीशीटर खलील गिरफ्तार,,,