नई दिल्ली06जुलाई23*कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को NSUI का इंचार्ज बनाया गया।
नई दिल्लीः कांग्रेस ने पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार को बड़ी जिम्मेदारी दी है। कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का एआईसीसी प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कन्हैया को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का प्रभारी (एनएसयूआई) नियुक्त किया।
इससे पहले, रुचि गुप्ता एनएसयूआई की प्रभारी थी, जिन्होंने करीब ढाई साल पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ चुके हैं। कुमार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए कांग्रेस ने संगठन पर पेंच कसना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि भारत विरोधी नारे लगाने के कारण दिल्ली पुलिस ने कुमार पर केस दर्ज किया था। कन्हैया कुमार 2019 लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं।
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 2015 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष चुनाव जीत चुके हैं। बिहार के रहने वाले कन्हैया कुमार राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे।

More Stories
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
अयोध्या16जून26*राम मंदिर चढ़ावा कांड में नया मामला: 1250 बहुमूल्य श्रीराम शिलाएं गायब होने का दावा किया गया है*
लखनऊ16जून26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*