नई दिल्ली 4 अप्रैल 26*भूकंप के झटकों से उत्तर भारत हिला, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी असर

नई दिल्ली – शुक्रवार देर रात आए भूकंप के झटकों से उत्तर भारत के कई इलाके हिल गए। रिक्टर स्केल पर 5.9 तीव्रता का यह भूकंप अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में आया, जिसका असर भारत के कई राज्यों में महसूस किया गया
भूकंप रात करीब 9:43 बजे आया और इसका केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान बॉर्डर के पास हिंदूकुश पर्वतीय क्षेत्र में बताया गया है। भूकंप की गहराई लगभग 150 किलोमीटर के आसपास दर्ज की गई
दिल्ली-NCR, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश जैसे नोएडा और गाजियाबाद में लोगों ने हल्के से मध्यम झटके महसूस किए
झटकों के बाद कई जगहों पर लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, जिससे कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। हालांकि, भारत में कहीं से भी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की कोई सूचना नहीं है

More Stories
अयोध्या४अप्रैल२६ * एडीजी ने रौनाही थाने का किया निरीक्षण सम्बंधित हर पहलुओं को बारीकी से जांचा परखा
अयोध्या ४ अप्रैल २६ * बुर्का पहनकर लूटने वाली हिंदू महिला की पहली तस्वीरः ज्वेलरी लूटकर प्रेमी के साथ अयोध्या से भागना चाहती थी, बहन बोली-जिद्दी और मनबढ़ थी
देहरादून४ अप्रैल २६ * रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी हत्याकांड में शामिल संदिग्ध और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई।