August 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 31अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल से सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*

नई दिल्ली 31अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल से सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*

नई दिल्ली 31अगस्त 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल से सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*

*31 – अगस्त – सोमवार*

👇
===============================

*1* 26वां SCO समिट आज से, PM मोदी किर्गिस्तान पहुंचे, पुतिन और जिनपिंग से एक साल में दूसरी बार मुलाकात करेंगे

*2* UPI से S-400 और एनर्जी तक… पीएम मोदी और पुतिन की बैठक आज, भारत-रूस के बीच बड़ी डील

*3* कनाडा में भागवत बोले- मदद करना भारत की परंपरा, विविधता ही हमारे देश की खूबसूरती, दूसरों को अलग मानने की सोच छोड़नी चाहिए

*4* उन्होंने कहा कि दुनिया में कहीं भी लोगों पर अत्याचार हुआ तो भारत ने उन्हें शरण दी। उनके मुताबिक, भारत में बाहर से आए अनेक लोग आज भी अपनी परंपराओं और विशिष्टताओं के साथ रहते हैं। ऐसे कई लोग भारतीय नागरिक हैं। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम, ईसाई और यहूदी समुदाय भी मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर दूसरे देशों के लोग भी यहां शरण लेते रहे हैं

*5* केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को एक घटना पर कड़ी नाराजगी जताई। आरोप है कि न्यूयॉर्क में उस जगह के बाहर प्रदर्शनकारियों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने एक कार्यक्रम को संबोधित किया था।

*6* किरेन रिजिजू ने एक्स पर प्रदर्शन का एक कथित वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने कहा, हमने हमेशा कहा है कि आप राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी या सरकार की आलोचना करने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन हमारे देश को अपशब्द मत कहो। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ध्यान से सुनें.. हमारे झंडे और मेरे देश का अपमान मत करो। यह तुम्हें बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा।

*7* एथेनॉल ब्लेंडिंग पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, याचिका में मांग- पंपों पर बताया जाए पेट्रोल में कितना एथेनॉल मिला रहे

*8* सीजेपी: अभिजीत दीपके का भाजपा पर हमला; कहा- उन्हें लगता है वह आरएसएस से बड़ी है, मोहन भागवत की बात सुननी चाहिए

*9* 2014 से पहले मर्यादा थी, अब सिर्फ नफरत’: एकनाथ खडसे का छलका दर्द; हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ कांड पर एफआईआर की मांग

*10* जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा बंगाल के जंगल में मिली, कांग्रेस नाराज; दी वॉर्निंग

*11* सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस के दो शूटर्स का एनकाउंटर, शामली में पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर

*12* महाराष्ट्र के सोलापुर से कर्नाटक के धारवाड़ पहुंची ट्रेन के महिला डिब्बे में रविवार सुबह सीट के नीचे 30-35 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला। गर्दन, चेहरे और छाती पर चोट के निशान थे। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। फिलहाल महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

*13* एशिया कप- भारत ने थाईलैंड को 94 रन से हराया, दीप्ति ने बिना रन दिए 3 विकेट झटके, विमेंस टी-20 इंटरनेशनल की टॉप विकेटकर बनीं

*14* नेपाल बाढ़- अज्ञात शवों को दफनाना शुरू, सैकड़ों कब्रें तैयार, अबतक 804 मौतें; आरोप- 3 महीने पहले ग्लेशियरों की जानकारी मांगी थी, चीन ने नहीं दी

*15* अमेरिका ने ईरान के 2 रॉकेट लॉन्चर्स तबाह किए, होर्मुज में करीब एक महीने बाद हमला; ईरान बोला- कई सैनिक और नागरिक मारे गए
=============================

 

. *जय श्री राम*

*सोमवार, 31 अगस्त 2026 के मुख्य समाचार*

🔶PM मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान; बोले- ये 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान

🔶अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बात आज पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है : राजनाथ…

🔶उज्बेकिस्तान से मिलेगा यूरेनियम, चलेगा भारत का UPI; 11 ऐतिहासिक समझौते

🔶Explainer:ट्रंप के टैरिफ की मोदी ने निकाली काट, बदली विदेश नीति;US के अखबार ने भी की तारीफ

🔶 उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ FIR:शुद्धीकरण विवाद में SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; श्री राम सेना बोली- दलितों का अपमान किया

🔶नेपाल बाढ़, लोगों को 7:30 बजे खतरे का पता चला:अलर्ट डेढ़ घंटे बाद आया; आरोप- चीन ने नहीं चेताया, वरना सैकड़ों जानें बच जातीं

🔶कॉकरोच पार्टी बोली- सरकार अधूरे वादे करके बच नहीं सकती:तीन मांगे अभी अधूरी; 5 सितंबर को CJP का दिल्ली में फिर मार्च

🔶मेसी इवेंट के 33 हजार दर्शकों का पैसा लौटेगा:बंगाल CM बोले- स्पोर्ट्स बजट से होगा रिफंड; VIP कल्चर पर उठे थे सवाल

🔶न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से पहले तिरंगे का अपमान:रिजिजू बोले- RSS या भाजपा की आलोचना करने की आजादी लेकिन देश का अपमान महंगा पड़ेगा

🔶CJI बोले-गंभीर मामलों में न्यायपालिका संसद का इंतजार नहीं करती:डिजिटल अरेस्ट पर खुद संज्ञान लिया; केंद्र को कठोर कानून बनाने के लिए कहा

🔶मोदी बोले- युवा नशा मुक्ति थीम पर कंटेंट बनाएं:इस बार 8 करोड़ तिरंगा सेल्फी अपलोड की गईं; देश में एवाकाडो की मांग बढ़ी

🔶अमेरिकी हमले के बाद ईरान की जवाबी कार्रवाई, जॉर्डन में US सैन्य बलों को बनाया निशाना

🔶भारत-उज्बेकिस्तान अब समग्र रणनीतिक साझेदार, पांच अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य: मोदी

🔶चीन-पाक की बढ़ेगी टेंशन, रूस ने भारत को दिया ऑफर, 5 और ‘सुदर्शन’ देने को तैयार

🔶दूसरी दुनिया पर NASA की नजर, 16 लाख KM दूर भेजा टेलीस्कोप; खुलेगा सबसे बड़ा राज

🔶ईरान पर फिर हमले करेगा इजरायल? पीस डील के बीच नेतन्याहू बना रहे खूंखार प्लान

🔶इंजीनियरिंग व पॉलीटेक्निक कॉलेजों में इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर तकनीशियन कोर्स, छात्रों को मिलेगा सीधा रोजगार

🔶अंकित बालियान हत्याकांड: लारेंस बिश्नोई नेटवर्क के शूटरों की देश छोड़ने की आशंका, एयरपोर्ट के सीसीटीवी खंगाल रही STF

🔶नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर: अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार, भूख-प्यास से बेहाल लोग; ग्राउंड रिपोर्ट

🔶नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से 200 अरब रुपये का नुकसान, बुनियादी ढांचा तबाह

🔷महिला एशिया कप: भारत ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया, शेफाली के बाद नंदिनी और दीप्ति ने बिखेरा जलवा

*आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात….!*
जय हो🙏

==================

Taza Khabar