March 26, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें⤵️

नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें⤵️

नई दिल्ली 25 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें⤵️

● पेट्रोल पंप के पास पर्याप्त स्टॉक, कच्चे तेल की देश में कोई कमी नहीं, पेट्रोल-डीजल दामों में बढ़ोतरी नहीं, केंद्र सरकार ने साफ किया

● पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल कंपनियों की अपील, पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं, पर्याप्त ईंधन उपलब्ध

● ईरानी सेना ने डोनाल्ड ट्रंप के दावों को बताया मनगढ़ंत, कहा हार को समझौता न बताएं

● ईरान-अमेरिका शांति वार्ता को लेकर भ्रम की स्थिति, अमेरिका ने बातचीत का दावा किया, ईरान ने नकारा, इस्राइल ने भी जानकारी से किया इनकार

● ईरान की शर्तों के बीच ट्रंप ने 15 मांगों की सूची भेजी, जंग रोकने पर सस्पेंस बरकरार

● सरकार ने 35 दिन बाद गैस बुकिंग की खबर को बताया गलत, डिलीवरी के 25 दिन बाद ही बुकिंग संभव, नियमों में कोई बदलाव नहीं

● PNG कनेक्शन धारकों को LPG सिलेंडर नहीं मिलेगा, संकट के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

● वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा राष्ट्र निर्माण निरंतर प्रक्रिया, विपक्ष पर बैंकों को कमजोर छोड़ने का आरोप

● सुप्रीम कोर्ट ने कहा पब्लिक इवेंट्स में वंदेमातरम अनिवार्य नहीं, याचिका खारिज

● सुप्रीम कोर्ट ने कहा आर्थिक बोझ का हवाला देकर मुआवजा नहीं छीना जा सकता, NHAI की याचिका खारिज

● कांग्रेस ने PM मोदी पर साधा निशाना, नारी शक्ति वंदन कानून पर यू-टर्न का आरोप

● ममता बनर्जी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा मतदान का अधिकार छीना जा रहा

● 13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा को नम आंखों से विदाई, ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार

● ईरान ने पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज पार करने से रोका, भारत के 5 जहाज पार

● चांदी ₹9 हजार उछलकर ₹2.34 लाख पर, सोना ₹5 हजार महंगा होकर ₹1.45 लाख प्रति 10 ग्राम

● शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1205 अंक चढ़कर 75,273 पर बंद, निफ्टी में 394 अंक की बढ़त

Taza Khabar