नई दिल्ली 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर देश और राज्यों से बड़ी खबरें
● नई दिल्ली– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के बांकुरा, पुरुलिया और झाड़ग्राम समेत कई जिलों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करेंगे
● नई दिल्ली- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तमिलनाडु के इरोड जिले के शिवगिरी में चुनाव प्रचार करेंगे
● उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट आज श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे, गंगोत्री में दोपहर 12 बजकर 15 मिनट और यमुनोत्री में 12 बजकर 35 मिनट पर कपाट खुलेंगे
● अंतरराष्ट्रीय- अमेरिका की नाकाबंदी के विरोध में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य बंद रखने की चेतावनी दी, IRGC ने इसे युद्धविराम शर्तों का उल्लंघन बताया और जहाजों को लेकर सख्त चेतावनी जारी की
● लखनऊ- उत्तर प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा, कई जिलों में लू चलने की संभावना, तापमान 40 डिग्री के पार जाने के आसार
● नई दिल्ली- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्योंग आज से भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे, उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी साथ होगा
● नई दिल्ली- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका रवाना, राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके और प्रधानमंत्री हरिणी अमरसूर्या से मुलाकात करेंगे
● खेल- आईपीएल में दिल्ली ने बंगलौर को और सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रन से हराया
● खेल- भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज डरबन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में उतरेगी, मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे शुरू होगा

More Stories
भागलपुर25जुलाई26*NEET पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद, भागलपुर में छात्रों का प्रदर्शन, सुरक्षा के कड़े इंतजाम |
रामपुर25जुलाई26*बच्चों को शिक्षा से वंचित करनें के मंसूबे बुन रही सरकार :अरविंद यादव*
हल्द्वानी25जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को निशुल्क सैनिटरी पैड वितरण किया