नई दिल्ली 14 जनवरी 26 * डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान से मुस्लिम देश UAE हुआ खुश!
*🏵️मुस्लिम ब्रदरहुड आतंकवादी संगठन घोषित हुआ!*
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम ब्रदरहुड को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है।
डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान से मुस्लिम देश UAE हुआ खुश!
अमेरिका के इस फैसले का मतलब है कि ट्रांसनेशनल सुन्नी इस्लामी ग्रुप की लेबनानी, जॉर्डनियन और मिस्र की शाखाओं को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया गया है।
यह समूह 1920 के दशक में मिस्र में स्थापित हुआ था और इसने पूरे क्षेत्र में इस्लामी राजनीतिक आंदोलनों को जन्म दिया।
ये विचारधारा इस्लामिक देशों में काफी लोकप्रिय और विवादित भी है।
मुस्लिम ब्रदरहुड यानि जमात अल-इखवान अल-मुस्लिमीन को 1928 में मिस्र में हसन अल-बन्ना ने स्थापित किया था, जिसकी विचारधारा ये है कि ‘इस्लाम ही समाधान’ है, इसका मकसद हर जगह शरिया कानून स्थापित करना है।

More Stories
बाँदा 3 मार्च 26*किया गया होलिका दहन
बांदा3मार्च26*होली पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष का सघन चेकिंग अभियान, पैदल गश्त कर लोगों को किया जागरूक*
मेरठ3मार्च 26*नवविवाहिता दिल्ली पुलिस की दरोगा रिंकी यादव और उनके पति से बदमाशों ने लूट की