नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
*12- अक्टूबर – सोमवार*
*!! शारदीय नवरात्र!!*
*!! देवी ब्रह्मचारिणी!!*
👇
*==============================*
*1* तमिलनाडु के चेन्नई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और कुछ परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय भी मौजूद रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को भी संबोधित किया
*2* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से बड़े सपने देखने, अलग सोचने और निडर होकर अपने विचारों पर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘मैं काशी का प्रतिनिधि हूं। महान कवि सुब्रमण्यम भारती के शब्द हमें निडर होकर जीने की प्रेरणा देते हैं। मैं यहां मौजूद सभी लोगों से आग्रह करता हूं कि खुद को निडर बनने का मौका दें। अपने विचारों पर काम करें, बड़े सपने देखें, अलग सोचें और निडर बनें
*3* पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के लिए जरूरी नए विचार और समाधान न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया का भविष्य तय करेंगे। आज दुनिया समाधान तलाश रही है और युवाओं में ये समाधान देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि भारत में आज असीम अवसर हैं। हर युवा को अपने भविष्य को बड़े लक्ष्य के साथ देखना चाहिए, क्योंकि यह उनका समय और अवसर है।
*4* सीईसी के इस्तीफे की मांग पर राहुल गांधी आज करेंगे सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, पार्टी-जाति और समुदाय की दीवारें तोड़ने की अपील
*5* सीजेआई सूर्यकांत ने उन्हें मुलाकात के लिए समय देने से इनकार कर दिया। लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, सीजेआई ने राहुल गांधी के आधिकारिक ईमेल का जवाब देते हुए बताया कि जिन मुद्दों पर चर्चा करने का अनुरोध किया गया है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में उन पर अलग से मुलाकात करना उचित नहीं होगा। इस घटनाक्रम ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण और उससे जुड़े कानूनी सवालों को लेकर राजनीतिक एवं न्यायिक चर्चा को फिर से केंद्र में ला दिया है।
*6* सीजेआई सूर्यकांत ने यह भी स्पष्ट किया कि सुप्रीम कोर्ट सरकार के प्रशासनिक कामकाज में सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकता। हालांकि, उन्होंने यह विकल्प खुला रखा कि विपक्ष के नेता अपने मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं। यदि विपक्ष की ओर से इस संबंध में याचिका दाखिल की जाती है, तो मंगलवार को एसआईआर से जुड़े अन्य मामलों के साथ उस पर भी सुनवाई हो सकती है
*7* कॉकरोच पार्टी बोली- दिल्ली पुलिस हमें प्रदर्शन की तारीख दे, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया, दीपके बोले-100 बार जेल में डालो, नहीं डरेंगे
*8* सीजेपी की प्रेस वार्ता: सौरव बोले- देश में आपातकाल से भी बदतर हालात; सीईसी को बचाने पर केंद्र पर बरसे रांका
*9* कोई बॉन्ड नहीं भरा, फिर सड़कों पर उतरेंगे’: दिल्ली पुलिस के दावे पर अभिजीत दिपके का जवाब, उनका यह बयान उस खबर के बाद आया है, जिसमें कहा गया था कि दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को 50 हजार रुपये का मुचलका भरने के बाद रिहा किया गया है
*10* ‘दीपके को दादी के निधन की खबर दी थी, खुद जाने से किया इनकार’, CJP के आरोपों पर दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो
*11* देश को बांटने में लगे हैं राहुल गांधी’: सुधांशु त्रिवेदी बोले- विदेशी ताकतों का साथ क्यों देती है कांग्रेस?
*12* कर्नाटक के कलबुर्गी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज और ईवीएम से जुड़े सवालों को लेकर विपक्ष लंबे समय से आवाज उठा रहा है, लेकिन उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया
*13* खरगे ने कहा कि पहले जब ईवीएम को लेकर राहुल गांधी जैसे नेता सवाल उठाते थे, तो उनका मजाक उड़ाया जाता था। अब केंद्रीय चुनाव आयोग के दो सदस्यों ने खुद आयोग के कामकाज में कथित अनियमितताओं और व्यवस्था की खामियों को उजागर किया है।
*14* महाराष्ट्र सरकार ने MPSC में सुधार के लिए कमेटी बनाई, तुकाराम मुंढे को सेक्रेटरी बनाया गया; 10 दिन बाद कैंडिडेट्स ने प्रदर्शन खत्म किया
*15* दिल्ली से चेन्नई जा रहे विमान में आग लगी, पावर बैंक फटने से लगेज जला, इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
*16* भारत में 17 साल में सबसे सूखा मानसून, बिहार में 37% कम बारिश, राजस्थान में 21%; अल नीनो का असर; सीजन खत्म होने में 9 दिन बचे
*17* जियो-बीपी का पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 महंगा, नई कीमतें आज से लागू; हरियाणा में एक लीटर पेट्रोल ₹109 और डीजल ₹97 का हुआ
*18* भारत ने वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, तीसरे टी-20 में अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए, अर्शदीप सिंह को 3 विकेट
*19* विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में भारतीय-बाजार से ₹44,166 करोड़ निकाले, 2026 में निकासी ₹3 लाख करोड़ पार; वजह- US बॉन्ड यील्ड और क्रूड के दाम बढ़े
*===============================*
*.. जय श्री राम*
*सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार*
🔶रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले से मचा हड़कंप, 12 लोगों की मौ’त, 300 से अधिक घायल; उड़ानें रद्द
🔶सऊदी-पाकिस्तान रक्षा समझौते से भड़का ईरान; बोला- यमन में हस्तक्षेप बंद करो…
🔶’वोट चोरी’ के मुद्दे पर INDIA गठबंधन को झटका: CJI सूर्यकांत ने खारिज की मुलाकात की मांग, राहुल और खडगे ने मागा था समय
🔶जेलेंस्की की पुतिन को बड़ी पेशकश, 60 दिन का सीजफायर हो तो यूक्रेन में होंगे चुनाव
🔶ट्रंप का रूस-यूक्रेन युद्ध में एनर्जी सीजफायर का ऐलान, ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर बनी सहमति का दावा
🔶भारत में किफायती दरों पर Starlink लॉन्च करने की तैयारी, Jio को मिल सकती है चुनौती
🔶पाकिस्तान को विश्व बैंक का झटकाः दक्षिण एशिया की सूची से नाम बाहर, भारत से तुलना ख़त्म होने पर मचा बवाल
🔶पाकिस्तान में सत्ता पर टकराव तेज: खैबर-पख्तूनख्वा में सरकार बर्खास्त, आपातकाल की घोषणा
🔶अस्पताल आई नाबालिग को जाल में फंसाकर 2 साल तक किया शोषण, सिविल सर्जन गिरफ्तार
🔶नेपाल: बूढ़ी गंडक में आई अचानक बाढ़ में 10 लोग लापता, लापता लोगों की तलाश में जुटी टीमें
🔶यूपी में ओवैसी की नई चाल, सपा-बसपा की बढ़ी बेचैनी, मुस्लिम वोट पर किसका दावा?
🔶जम्मू के बोहरी-आनंद नगर में 2 घंटे भारी बारिश: तवी नदी में बाढ़, घरों में घुसा पानी; यूपी के लखनऊ में सड़कों पर चल रही नाव
🔶दीपके को फ्लाइट में रोका, ममता-केजरीवाल को सड़क से उठाया: दिल्ली में 38 हजार सुरक्षाकर्मी, 7000 लोग हिरासत में; जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके CJP प्रदर्शनकारी
🔶महाराष्ट्र सरकार ने MPSC में सुधार के लिए कमेटी बनाई: तुकाराम मुंढे को सेक्रेटरी बनाया गया; 10 दिन बाद कैंडिडेट्स ने प्रदर्शन खत्म किया
🔶तेलंगाना CM बोले- भाजपा रावण, कांग्रेस राम: रावण को हराना है तो राम का साथ दें; राहुल गांधी पीएम बनेंगे, सिर्फ हाथ के निशान पर वोट दें
🔶दिल की बीमारी, ब्लड क्लॉट… पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत की असली वजह आई सामने
🔶कांग्रेस मुख्यालय में चले जूते-चप्पल, आराधना मिश्रा के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में हंगामा, धरने पर बैठे अजय राय
🔶दिल्ली में मेट्रो बंदी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी, बंद स्टेशनों का मांगा नक्शा
🔶आइंस्टीन से भी तेज दिमाग! 12 साल की उम्र में 8 किताबें और 3 ऐप्स बनाने वाले ऋषि शिव प्रसन्ना की अद्भुत कहानी
🔶PM मोदी-CM विजय मेट्रो में साथ बैठे: पीएम ने चेन्नई में ‘वी विल डू इट’ का नारा दोहराया; TVK की जीत के बाद पहला तमिलनाडु दौरा
🔶सुप्रीम कोर्ट बोला- शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें: मेट्रो-इंटरनेट बहाल करें; CJP प्रदर्शन में 45 मेट्रो स्टेशन बंद और 7000 लोग कस्टडी में लिए थे
🔶दिल्ली मेट्रो में सीट को लेकर विवाद में एक शख्स की मौत, पूर्व आईएएस अधिकारी और बेटा गिरफ्तार
🔷IND vs WI 3rd T20I : टीम इंडिया की शानदार वापसी, वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराकर सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
*आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!*
जय हो🙏
More Stories
महोबा 12 अक्टूबर 26*स्वर्ण पदक विजेता टीम के खिलाड़ी का गृहनगर में भव्य स्वागत
लखनऊ 12 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *आज का राशिफल*