नई दिल्ली 10 जनवरी 26 * रूस ने यूक्रेन पर चलाया ब्रह्मास्त्र। …..
*रूस ने यूक्रेन पर चलाया ब्रह्मास्त्र, पुतिन के आवास पर हमले के जवाब में दागी ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल*
राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमले के जवाब में दागी ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल
रूस और यूक्रेन के बीच साल 2022 से जारी जंग में एक नया मोड़ आ गया है। रूस ने भीषण यूक्रेनी हमले के बाद अब अपनी सबसे घातक नई हाइपरसोनिक मिसाइल ओरेशनिक से हमला किया है। जानकारी के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर पूरी रात बड़े पैमाने पर ड्रोन एवं मिसाइल से हमला किया, जिसमें राजधानी कीव में कम से कम चार लोग मारे गए और 25 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार को दी। रूस ने 242 ड्रोन, 13 बैलिस्टिक मिसाइलें, एक ओरेशनिक मीडियम-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल और 22 क्रूज मिसाइलें दागीं। हमले में यूक्रेन स्थित कतर दूतावास की एक इमारत भी ड्रोन की चपेट में आई। एक्सपर्ट का कहना है कि रूस ओरेशनिक मिसाइल का बहुत कम ही इस्तेमाल करता है। रूस ने ओरेशनिक मिसाइल का हमला ऐसे समय पर किया है, जब यूक्रेन भीषण ठंड से जूझ रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि रूसी सेना ने जमीन और समुद्र आधारित हथियारों की मदद से यूक्रेन पर लंबी दूरी से सटीक हमला किया है।
इस हमले में ओरेशनिक मिसाइल सिस्टम का भी इस्तेमाल किया गया है। यह मिसाइल ध्वनि की गति से 10 गुना से भी अधिक तेज गति से चल सकती है, जो लगभग 12,000 से 13,000 किलोमीटर प्रति घंटा है। रूस की यह हाइपरसोनिक मिसाइल 5500 किमी तक परमाणु हमला करने में सक्षम है। ओरेशनिक का रूसी भाषा में मतलब हेजलनट ट्री है। यह मिसाइल रूसी हथियार जखीरे में सबसे नई है और खुद पुतिन की जमकर तारीफ कर चुके हैं
More Stories
पूर्णिया बिहार 14 सितंबर 26*मंत्री लेशी सिंह ने किया महागणपति महोत्सव का उद्घाटन
मथुरा 14 सितंबर 26 कोसीकला क्षेत्र अंतर्गत ज्वेलरी शॉप में चोरी की घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक का दिशा निर्देश*
मथुरा 14 सितंबर 26* 06 अभियुक्तगण को अवैध हथियार, नकद रुपए एवं 01 कार सहित गिरफ्तार किया गया ।*