नई दिल्ली ५ जून 2026 *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें
05- जून – शुक्रवार
!! विश्व पर्यावरण दिवस!!
👇
===============================
1 पीएम मोदी आज गुजरात दौरे पर, ₹12,000 करोड़ के वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे और दमन में एयरपोर्ट का उद्घाटन; साइकिल-EV से कार्यक्रम में पहुंचेंगे कार्यकर्ता
2 राज्यसभा चुनाव- भाजपा के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, एमपी से तरुण चुग, राजस्थान से सतीश पूनिया को मौका; कांग्रेस के पवन खेड़ा कर्नाटक से प्रत्याशी
3 राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा
4 गृह मंत्री अमित शाह त्रिपुरा के दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वह भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों की समीक्षा करेंगे
5 रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति
6 संघ प्रमुख बोले- दुनिया भारत की ओर नई दिशा की उम्मीद से देख रही है, हमें हर स्तर पर मजबूत बनाना होगा
7 भारत में ऑटोमोबाइल और ईंधन क्षेत्र तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। इस दिशा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने देशभर में करीब 5,200 इथेनॉल डिस्पेंसिंग स्टेशनों का नेटवर्क तैयार करने की घोषणा की है। यह कदम पेट्रोल पर निर्भरता घटाने, स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने और फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है।
8 इंडिया गठबंधन में पड़ी दरार: DMK ने 8 जून को होने वाली बैठक से बनाई दूरी, कांग्रेस पर लगाया धोखा देने का आरोप
9 भारत और वेनेजुएला के बीच नई दिल्ली में उच्च स्तरीय वार्ता संपन्न हुई। प्रधानमंत्री मोदी और कार्यकारी राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज के बीच ऊर्जा, निवेश और व्यापार जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने तथा ग्लोबल साउथ के देशों को वैश्विक मंच पर मजबूती देने पर पूर्ण सहमति बनी है
10 कर्नाटक सरकार में विभागों का बंटवारा: सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग, प्रियांक खरगे बने गृह मंत्री
11 भाजपा से अलग होंगे अन्नामलाई: शुक्रवार को सोशल मीडिया पर खोलेंगे सारे पत्ते, नई पार्टी की सुगबुगाहट तेज!
12 टीएमसी में दरार: पार्टी के अंदरूनी कलह पर NDA का हमला, ममता के ‘अहंकार’ और अभिषेक की ‘तानाशाही’ को बताया वजह
13 देशभर में कटते जंगल और घटते भूजल स्तर से पूरा पारिस्थितिकी तंत्र बिगड़ रहा है। प्राकृतिक असंतुलन का ही नतीजा है कि 2025 को भारत ने अपने आठवें सबसे गर्म वर्ष के तौर पर दर्ज किया। इस वर्ष औसत तापमान 1991-2020 के दीर्घकालीन औसत से 0.28 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जनवरी-फरवरी और मार्च-मई के मौसम सामान्य से अधिक गर्म रहे
14 जलस्तर ने मौसम का संतुलन बिगाड़ दिया है।सीएसई की रिपोर्ट ने आंकड़ों के जरिये देश की चिंताजनक तस्वीर दिखाई है। जिसमें बताया गया कि 2025 भारत का आठवां सबसे गर्म साल रहा और चरम मौसम ने 4421 लोगों की जान ली। जबकि हर आठ में से एक भारतीय बीमार है।
15 भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा आज इसके फैसलों का एलान करेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण केंद्रीय बैंक इस बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेगा। यह समीक्षा पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच हो रही है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव से आर्थिक परिदृश्य जटिल हुआ है। अधिकांश अर्थशास्त्रियों को ब्याज दरें स्थिर रहने की उम्मीद है
16 पुतिन बोले- अमेरिका का मोदी पर दबाव डालना बेकार, भारत महान देश, रूस को उस पर भरोसा है, US और उसकी नजदीकी से हमें दिक्कत नहीं
17 ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी: ‘अमेरिकी सैनिकों की मौत हुई तो फिर भड़क सकती है जंग
18 ट्रंप बोले- पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त, भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगा व्यापार समझौता
19 यूपी समेत 11 राज्यों में आंधी-बारिश, राजस्थान-एमपी में ओले गिरे, नोएडा में 400 पेड़ उखड़े; बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 4 लोगों की मौत
==============================
5 जून 2026 की प्रमुख खबरें
● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और दमन की यात्रा पर रहेंगे। वह लगभग 21,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
● उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में समर्थकों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। राजधानी के 1090 चौराहे पर फिल्म निर्देशक विपिन अग्निहोत्री ने 20 किलो का केक काटकर मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया।
● आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के उद्देश्य से यह दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है।
● मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार और सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने को मंजूरी दी है।
● हरियाणा के फरीदाबाद में ग्रीन हाईवे निर्माण के दौरान एक बड़ी क्रेन कंटेनर पर गिर गई। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज आंधी के कारण दुर्घटना हुई।
● बिहार सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की जेड श्रेणी सुरक्षा तथा तेज प्रताप यादव की वाई श्रेणी सुरक्षा वापस ले ली है। तेजस्वी यादव की सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
● कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके ने कहा है कि वह एयरपोर्ट से सीधे पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचेंगे और अनुमति लेकर जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे।
● पुरुष अंडर-18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

More Stories
फिरोजाबाद ५ जून २०२६ * श्रीमती तूलिका श्रीवास्तव ने संभाला जनपद फ़िरोज़ाबाद में उपायुक्त (श्रम रोज़गार) का कार्यभार; क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों ने दी बधाई
भागलपुर ०५ जून २०२६ *विश्व पर्यावरण दिवस पर युवा एकता सामाजिक संगठन ने किया वृक्षारोपण – पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
पूर्णिया बिहार 5 जून 26 * विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, सत्र न्यायाधीश ने दिया हरित संदेश*