June 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखीमपुर खीरी ०५ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखीमपुर खीरी ०५ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

लखीमपुर खीरी ०५ जून २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखीमपुर खीरी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखीमपुर खीरी- गला रेतकर मासूम की हत्या

निघासन थाना क्षेत्र की झंडी चौकी अंतर्गत ग्राम तारानगर में घर में घुसकर 8 वर्षीय बालक रवि कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना बृहस्पतिवार देर रात की बताई जा रही है।

मासूम को बचाने का प्रयास करने पर उसकी मां भी हमलावरों के हमले में घायल हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने जमीन के विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।

लखीमपुर खीरी: पढ़ुआ थाना क्षेत्र के ढखेरवा खालसा गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

लखीमपुर खीरी-

कक्षा 2 में पढ़ने वाली 6 वर्षीय हर्षित तिवारी के साथ स्कूल में शिक्षिका द्वारा मारपीट के मामले में नया अपडेट सामने आया है। मामले में आरोपी शिक्षिका लवली के खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों का आरोप था कि शिक्षिका ने बच्ची का कान खींचा और उसकी पिटाई की थी, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी सुनने की क्षमता प्रभावित होने की आशंका जताई थी।

पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षिका लवली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Taza Khabar