नई दिल्ली १८ दिसंबर २५ * सुनील बजाज को मिली अहम जिम्मेदारी। ..
भाजपा प्रांतीय परिषद में कानपुर को बड़ी जिम्मेदारी,, शहर के ईमानदार समाजसेवी कहे जाने वाले सुनील बजाज को मिली अहम जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करते हुए कानपुर के दो ईमानदार व समर्पित समाजसेवियों को प्रांतीय परिषद में मनोनीत किया है। शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. दिवाकर मिश्र और कानपुर उत्तर के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शिक्षा जगत में विशिष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति व राज्यपाल सम्मान से अलंकृत डॉ. दिवाकर मिश्र तथा व्यापार और समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे सुनील बजाज के चयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वहीं कानपुर दक्षिण से रघुराज शरण गुप्ता को भी प्रांतीय परिषद में शामिल किया गया है।
इन मनोनयनों पर पार्टी नेतृत्व और जिलाध्यक्षों ने बधाई दी है। संगठन में इसे कानपुर के सम्मान और विश्वास की बड़ी जीत माना जा रहा है।

More Stories
नई दिल्ली *रविवार, 19 अप्रैल 2026 यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज के मुख्य समाचार*
लखनऊ 19 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली *आज का राशिफल**19 अप्रैल 2026 , रविवार**(अक्षय तृतीया)*