February 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

नई दिल्ली १२ फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें..

👇
==============================

1 पीएम मोदी कल नए ऑफिस में शिफ्ट होंगे, सेवा तीर्थ के साथ कर्तव्य भवन 1-2 का उद्घाटन; नॉर्थ-साउथ ब्लॉक से सभी मंत्रालय भी हटेंगे

2 भाजपा सांसद का नोटिस-राहुल की सदस्यता खत्म हो, कहा- वे देश को गुमराह कर रहे; रिजिजू ने स्पीकर चैंबर में हंगामे का VIDEO जारी किया

3 राहुल गांधी के चुनाव लड़ने पर लगे रोक, सदस्यता खत्म हो; BJP सांसद ने दिया प्रस्ताव

4 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हालिया भाषण को लेकर राजनीतिक विवाद सातवें आसमान पर पहुंच गया है। हालांकि अब यह भी साफ हो गया है कि राहुल गांधी के सामने से एक बड़ी मुसीबत टल गई है। इसका बड़ा कारण है कि राहुल गांधी के खिलाफ सरकार विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव नहीं लाएगी
5 सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस मामले में सख्त कार्रवाई करने के इरादे में नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कल लोकसभा में जो भाषण दिया था, उसमें कही गई कुछ बातें और आरोप प्रमाणित नहीं थे। ऐसे में संभावना इस बात की तेज हो गई है कि राहुल गांधी के लोकसभा में दिए गए भाषण के कुछ अंश सदन की कार्यवाही से हटाए जा सकते हैं।

6 लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी गुरुवार को संसद के बाहर मीडियाकर्मियों पर भड़क गए। राहुल गांधी ने मीडिया पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने पत्रकारों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी।

7 सुप्रीम कोर्ट बोला- घूसखोर पंडत फिल्म का नाम बदलें, नया नाम बताओ, तब रिलीज होगी; किसी वर्ग को ऐसे बदनाम नहीं कर सकते

8 10 ट्रेड यूनियनों के भारत बंद का मिला-जुला असर, US से ट्रेड डील के खिलाफ पंजाब में हड़ताल, देश में बैंकिंग सेवाओं पर असर नहीं
9 सेना की बढ़ेगी ताकत : 114 राफेल और 6 P-8I विमान खरीद को मंजूरी, 3.25 लाख करोड़ रुपये का है रक्षा सौदा

10 डीके शिवकुमार के दिल्ली दौरे से कर्नाटक तक सियासी हलचल, डिप्टी सीएम बोले- समय देगा हर सवाल का जवाब

11 दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का 71 साल की उम्र में निधन हो गया। सरला माहेश्वरी अपनी सादगी और शालीनता से समाचार प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती थीं। 70 और 80 के दशक में सरला माहेश्वरी दूरदर्शन न्यूज का चेहरा रहीं।

12 नरवणे की किताब लीक के पीछे कोई साजिश तो नहीं? पेंगुइन इंडिया से पुलिस के 15 सवाल

13 राजस्थान विधानसभा में राइट टू हेल्थ पर घमासान, नेता प्रतिपक्ष और मंत्री में तीखी बहस; कांग्रेस का वॉकआउट

14 बांग्लादेश चुनाव- झड़प के बाद BNP कार्यकर्ता की मौत, दो वोटिंग सेंटर के बाहर धमाके; अब तक 33% वोटिंग, BNP-जमात में मुकाबला

15 राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे, हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले, जम्मू-कश्मीर में अगले 9 दिन बर्फबारी नहीं

16 सेंसेक्स 559 अंक गिरकर 83,675 पर बंद, निफ्टी भी 147 अंक लुढ़का, IT और रियल्टी शेयरों में बिकवाली रही.

Taza Khabar