नई दिल्ली०२ जुलाई २६ * हैदराबाद के होटलों में मटन बताकर बीफ करते थे सप्लाई, पुलिस ने दो लोगों को दबोचा
नई दिल्ली: हैदराबाद। हैदराबाद की क्राइम टीम, सेंट्रल क्राइम स्टेशन (CCS) और फूड एडल्ट्रेशन सर्विलांस टीम (H-FAST) ने मंगलवार को कई होटलों में मटन बताकर बीफ सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मल्लेपल्ली में उस्मान मीट शॉप के मालिक मोहम्मद उस्मान और अयान बीफ शॉप के कर्मचारी मोहम्मद जहांगीर पाशा के तौर पर हुई है। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक, ये दोनों होटलों में मटन बताकर बीफ सप्लाई कर रहे थे।
50 किलो मीट भी जब्त:
अधिकारियों ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान 50 किलो मीट जब्त किया गया, जिसमें बीफ मिला हुआ था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को हबीब नगर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।
एच-फास्ट ने 19 जून को भी की थी कार्रवाई:
इससे पहले 19 जून को खाने-पीने की चीजों में मिलावट के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हैदराबाद पुलिस की H-FAST (हैदराबाद फ़ूड एडल्ट्रेशन सर्विलांस टीम) ने फ़ूड सेफ्टी ऑफिसर के साथ मिलकर चारमीनार इलाके के हुसैनियालम पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में चल रहे एक अवैध फास्ट फ़ूड गोदाम पर अचानक छापा मारा और 110 किलोग्राम मिलावटी सामान जब्त किया।विश्वसनीय जानकारी मिलने पर टीम ने पंच मोहल्ला के न्यू लाड बाजार में स्थित अल अकबर फास्ट फूड एंड गोदाम की जगह का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाया कि खाने-पीने की चीजें बहुत ही गंदी और असुरक्षित स्थितियों में बनाई और रखी जा रही थीं, जिससे लोगों की सेहत को गंभीर खतरा हो सकता था।

More Stories
कानपुर2जुलाई26*बुजुर्ग ने बेटे और पोते पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- जान-माल को है खतरा
हिमाचल०२ जुलाई २०२६ * अटल टनल के बाहर बड़ा हादसा, बैरिकेड तोड़ बन रहे पिलर में धंसी स्कॉर्पियो, एक की मौत
लखनऊ ०२ जुलाई २०२६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*