नईं दिल्ली13 नवंबर 26*RBI का घरेलू मनी ट्रांसफर पर नया नियम, बिना बैंक खाते वालों को भी मिलेगी सुविधा।

नईं दिल्ली*RBI ने घरेलू धन हस्तांतरण (DMT) के लिए 2026 के नए निर्देश जारी किए, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गए।
बैंक शाखा में जाकर NEFT के जरिए लाभार्थी के खाते में ₹50,000 तक नकद जमा कर सकेंगे।
बिना बैंक खाते वाले लोग BC एजेंट और ATM के जरिए प्रति ट्रांजैक्शन ₹5,000 और महीने में अधिकतम ₹25,000 भेज सकेंगे।
बैंक खाताधारकों के खाते से बिना बैंक खाते वाले लाभार्थियों को नकद भुगतान की सुविधा भी मिलेगी। इसकी सीमा ₹10,000 प्रति ट्रांजैक्शन और ₹25,000 प्रति माह होगी।
नए नियमों से प्रवासी श्रमिकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राहत मिलेगी।
धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ने ट्रांजैक्शन मॉनिटरिंग, असामान्य लेनदेन की जांच और ग्राहकों को अलर्ट देने की व्यवस्था अनिवार्य की है।
More Stories
लखनऊ13 नवंबर 26*KGMU धर्मांतरण-डॉ. रमीज प्रकरण में 13 डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी।
मुरादाबाद 13 नवम्बर 26*मंडल अध्यक्षों को बांटी बाइक, विधायक बनने पर स्कॉर्पियो देने का वादा*
नई दिल्ली 13 नवम्बर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *⚜️ आज का राशिफल ⚜️*