March 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दोपहर  १२ सितम्बर २५ यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर २  बजे की बड़ी खबरें....

दोपहर  १२ सितम्बर २५ यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर २  बजे की बड़ी खबरें….

दोपहर  १२ सितम्बर २५ यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर २  बजे की बड़ी खबरें….……………*

➡लखनऊ- एयरोसिटी प्रोजेक्ट को शासन से ग्रीन सिग्नल, LDA खरीदेगा सैनिक स्कूल की 61.7 एकड़ जमीन, कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल के लिए जमीन, जमीन खरीदने के लिए LDA देगा 258.34 करोड़, गोरखपुर, लखनऊ में स्कूलों का आधुनिकीकरण, इस जमीन पर अत्याधुनिक एयरोसिटी बनेगी

➡लखनऊ- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन कल, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष रहेंगे मौजूद, विनोद तावड़े की उपस्थिति में नामांकन पत्र लिया जाएगा, कल BJP कार्यालय पर 1 से 2 बजे दाखिल होगा नामांकन, बीजेपी के कई बड़े नेता नामांकन में रहेगे मौजूद, बीजेपी कार्यालय पर कल जमा होगी भारी भीड़, पंकज चौधरी का नाम रेस में सबसे ऊपर

➡लखनऊ- कोडीनयुक्त कफ सिरप तस्करी मामला, SIT की टीम पहुंची लखनऊ जेल, अमित टाटा, आलोक सिंह को लेकर गई SIT, दोनों आरोपी 55 घंटे की रिमांड पर हैं, शासन ने 3 सदस्यीय SIT टीम बनाई है, SIT की टीम आरोपियों से पूछताछ करेगी

➡अलीगढ़- कार में बैठी सवारी के साथ की मारपीट, हथियारों के बल पर बंधक बनाया गया, सवारियों को बंधक बनाकर पीटा गया, दो युवकों समेत अन्य सवारियों को पीटा, नोएडा से भागवत कर लौट रहे 2 युवकों पीटा, मारपीट कर 2 लाख की मांगी गई फिरौती, जेब में रखें 25000 रुपये भी छीन लिए गए, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, टप्पल थाना इलाके की घटना

➡सहारनपुर- सहारनपुर में ED की छापेमारी, कोडीन युक्त कफ सिरप मामले में रेड, विभोर राणा, विशाल सिंह के घर ED की रेड, अभिषेक शर्मा के घर पर भी ED की रेड जारी, मामले में अबतक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, 8 लोगों में से 6 सहारनपुर के ही रहने वाले हैं, STF ने विभोर, विशाल, सचिन, बिट्टू को पकड़ा था, CRPF की सुरक्षा के बीच ED की कार्रवाई जारी

➡अलीगढ़- लव जिहाद का मामला आया सामने, नाबालिग छात्रा को ब्लैकमेल करने का आरोप, ब्लैकमेल कर धर्म परिवर्तन के दवाब का आरोप, ट्यूशन जाते समय किशोरी को ब्लैकमेल करता था, युवक धमकी देकर बनाता था धर्म परिवर्तन का दवाब, करणी सेना ने कार्रवाई की मांग लेकर किया थाने का घेराव, थाने में कार्यकर्ताओं को देख भड़की महिला दारोगा, महिला दारोगा की थाने में खड़े होने को लेकर नोकझोंक, थाना बन्ना देवी के सारसौल का मामला

➡सीतापुर- ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बच्चों से भरी स्कूल बस, हादसे में बच्चे, दो शिक्षकों को आई हल्की चोट, प्राथमिक उपचार के बाद सभी को भेजा गया घर, हादसे के वक्त बस में सवार थे 28 बच्चे, बीहट बीरम स्थित R.J.J स्कूल की थी बस, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार, मछरेहटा थाना क्षेत्र में हुआ हादसा

➡मुरादाबाद- मरीजों को लेकर जा रही एम्बुलेंस डिवाइडर पर चढ़ी, एम्बुलेंस में सवार बच्चा और दो महिलाएं घायल, शराब के नशे में थे एम्बुलेंस चालक और साथी, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, चालक, परिचालक को नशे में देख भड़के लोग, पाकबड़ा थाना क्षेत्र की घटना

➡वाराणसी- कफ सिरप सिंडिकेट मामले से जुड़ी खबर, सरगना शुभम जायसवाल के घर ED की छापेमारी, पिछले 5 घंटों से लगातार चल रही छापेमारी, आधा दर्जन से अधिक ED के अधिकारी मौजूद, वित्तीय लेनदेन के दस्तावेज खंगाल रही ED, लखनऊ समेत 25 ठिकानों पर ED की छापेमारी, सिंडिकेट का सरगना है शुभम जायसवाल

➡गाजीपुर- मेसर्स वंशिका HR सर्विसेज कंपनी का फर्जीवाड़ा, टेंडर के लिए 26 लाख की फर्जी EMD लगा दी, बेसिक शिक्षा विभाग में 49 अनुदेशक रखे जाने थे, BSA की जांच में फर्म की EMD कूटरचित मिली, DM के आदेश पर BSA ने केस दर्ज कराया था, फर्म को अभी तक ब्लैकलिस्ट नहीं किया गया, अन्य जिलों में भी फर्जी EDM लगाने की सूचना, लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के काम में भी टेंडर डाला, DM के आदेश पर 7 फर्मों पर FIR कराई गई थी, सभी फर्मों की FDR और दस्तावेज फर्जी लगे थे, फर्जी EMD लगाने वाली फर्म नए टेंडर की जुगाड़ में

➡सीतापुर- विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने का मामला, DM डॉ राजा गणपति R. ने मामले का लिया संज्ञान, CDO की अध्यक्षता में गठित की जांच टीम, टीम में BSA, डॉक्टर समेत खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल, जांच टीम को 24 घंटे में देनी होगी मामले की रिपोर्ट, रेउसा स्थित KGBV का मामला

➡दिल्ली- DGCA ने बड़ी कार्रवाई, इंडिगो के दलालों पर एक्शन शुरू, DGCA में सिस्टम के भीतर बैठे दलालों पर एक्शन, चार वरिष्ठ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टरों को हटाया, DGCA ने चारों FOI को तत्काल प्रभाव से हटाया, इंडिगो ऑपरेशंस की निगरानी से जुड़े अफसरों पर गाज, नागरिक उड्डयन मंत्रालय, DGCA की सख्त कार्रवाई, कैप्टन ऋष राज चटर्जी, कैप्टन सीमा झमनानी को हटाया, कैप्टन अनिल कुमार पोखरियाल को हटाया गया, कैप्टन प्रियम कौशिक को भी हटाया गया, इंडिगो एयरलाइंस की ऑपरेशनल ओवरसाइट से जुड़े थे, पक्षपात, लापरवाही, अक्षमता के आरोपों के बाद कार्रवाई

————————————–

Taza Khabar