देहरादून2अक्टूबर24*दून हाईवे पर जंगल के बीच गाड़ी खराब हो जाने से ट्रैफिक व्यवस्था फिर बाधित,*
*डांट काली मंदिर से लेकर मोहण्ड तक लग रही वाहनों की लम्बी लाइन…*
सागर मलिक की रिपोर्ट यूपीआजतक
दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर मोहण्ड़ के जंगल में बुधवार सुबह करीब 7 बजे एक बार फिर गाड़ी खराब हो जाने से ट्रैफिक व्यवस्था बाधित हो गई है। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। सूचना मिलते ही मोहण्ड पुलिस चौकी स्टाफ करीब 10 बजे क्रेन लेकर मौके पर पहुंचा और जंगल में खराब हुई खड़ी गाड़ी को सड़क के बीच से हटाकर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल कराने के प्रयास शुरू किए लेकिन इसी दौरान तीन-चार जगह और दूसरी गाड़ियां खराब हो गई, सुबह से मोहण्ड पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ व्यवस्था बहाल कराने के लिए पसीना बहा रहा है लेकिन अभी भी जाम खुलने की उम्मीद दिखाई नहीं दे रही। मोहण्ड पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद कुमार तेवतिया का कहना है कि जंगल में दून हाइवे पर एक साथ चार पांच गाड़ी खराब हो जाने से स्थिति कुछ ज्यादा बिगड़ी हुई है, फिर भी कोशिशे जारी है।

More Stories
मथुरा 10 मई 26*थाना मांट पुलिस द्वारा अभियुक्त को 01 अवैध चाकू के साथ किया गिरफ्तार ।*
मथुरा 10 मई 26* साइबर ठगी के अभियोग में वांछित व 25000/- रूपया का इनामीया अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
रोहतास10मई26*डीआरएम के निर्देश पर डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की सतत पहल