देवघर झारखंड03मई25 श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर, देवघर का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर, देवघर का धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
देवघर । स्थानीय बम्पास टाउन, झूनझूनूधाम स्थित श्री राणी शक्ति दादी माता जी मंदिर में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री राणी शक्ति दादी माता जी का भव्य, अदभुत व आकर्षक श्रृंगार किया गया श्रीदादी माता जी को भक्तों द्वारा सामुहिक रूप से चुनरी ओढाई गई। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध मंगलपाठ वाचिका नीतू अग्रवाल एवं सामुहिक रुप से महिला भक्तो द्वारा – मंगलपाठ किया गया। आयोजन की अभूतपूर्व सफलता में महिलाओं की अहम भूमिका रही। मौके पर हिन्दू विकास मंच (समग्र-भारत) के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने इस भक्तिमय आयोजन से ओत-प्रोत होकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयोजको के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

More Stories
हरिद्वार30अगस्त26*2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत का दावा, अमन गर्ग ने की जनता से अपील
लखनऊ 30अगस्त 26* आईएएस दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफ़ा दे दिया है,अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा*
उत्तर प्रदेश 30अगस्त 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*