October 18, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*

पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*

पूर्णिया बिहार 17अक्टूबर26* दुर्गा पूजा को लेकर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन: SDPO 2 के नेतृत्व में 5 थानों की पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च*

*मोहम्मद इरफान कामिल, पूर्णिया*ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार से

*पूर्णिया,* दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पूर्णिया पुलिस ने कमर कस ली है। सदर SDPO-2 डॉ. गौरव कुमार के नेतृत्व में कसबा, जलालगढ़, श्रीनगर, चंपानगर और के.नगर सहित 5 थानों के थानाध्यक्ष, जिला पुलिस बल और अर्धसैनिक बल के जवानों ने पूरे बाजार और प्रमुख पूजा पंडाल क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च कसबा थाना से शुरू होकर मुख्य बाजार, स्टेशन रोड, दुर्गा मंदिर चौक होते हुए सभी प्रमुख पूजा पंडालों तक गया। पुलिस के इस शक्ति प्रदर्शन को देखकर आम लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है,

*SDPO 2 डॉ. गौरव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी सख्त चेतावनी*

फ्लैग मार्च के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सदर SDPO-2 डॉक्टर गौरव कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी, उन्होंने साफ कहा है कि सभी पूजा समितियों के पंडाल में CCTV कैमरा और अग्निशमन यंत्र लगाना अनिवार्य होगा, भीड़ नियंत्रण के लिए वॉलेंटियर तैनात रहेंगे, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी और शराब पीकर हुड़दंग करने वालों व अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी,

*पुलिस ने की लोगों से अपील*

SDPO 2 ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें, तुरंत पुलिस को सूचना दें, पूजा समितियों ने भी प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है,

Taza Khabar