दिल्ली29जुलाई26*दिल्ली में मजदूर-किसान राष्ट्रीय सम्मेलन | केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुटता का बड़ा संदेश |
दिल्ली से मनोज बघेल, यूपीआजतक
नई दिल्ली*राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मंगलवार को मजदूरों और किसानों का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से आए विभिन्न केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, स्वतंत्र फेडरेशनों/एसोसिएशनों और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

सम्मेलन के दौरान श्रमिकों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच से वक्ताओं ने मजदूरों और किसानों की एकजुटता पर जोर देते हुए उनके अधिकारों की रक्षा तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त संघर्ष का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रमिक संगठनों, किसान नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। सम्मेलन स्थल पर “मज़दूर-किसान एकता ज़िंदाबाद” के नारे गूंजते रहे और देशभर से आए प्रतिनिधियों ने साझा रणनीति पर विचार-विमर्श किया।
फिलहाल सम्मेलन में पारित प्रस्तावों और आगे की रणनीति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
कैमरामैन के साथ दिल्ली से मनोज बघेल की रिपोर्ट, यूपीआजतक।
#Delhi #TalKatoraStadium #WorkersAndFarmers #NationalConvention #MazdoorKisan #SKM #TradeUnions #LabourNews #FarmerNews #UPAAJTAK #DelhiNews #HindiNews #BreakingNews #ManojBaghel #यूपीआजतक

More Stories
सुल्तानपुर29जुलाई26*डीएम इंद्रजीत सिंह के निर्देश पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान 5 अतिक्रमणकारियों पर ₹4,000 का जुर्माना*
अबोहर पंजाब29जुलाई26*सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था
अबोहर पंजाब29जुलाई26*गोलू पंडित गैंग का 18वां आरोपी अजय सिंह उर्फ अज्जू काबू, पुलिस रिमांड पर