July 27, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दिल्ली27जुलाई26*संसद मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई आज...सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं पहुंचीं...

दिल्ली27जुलाई26*संसद मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई आज…सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं पहुंचीं…

🆕️ दिल्ली ब्रेकिंग….

दिल्ली27जुलाई26*संसद मार्च में पुलिस एक्शन के खिलाफ सुनवाई आज…सुप्रीम कोर्ट में 2 याचिकाएं पहुंचीं…

पुलिस पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग का आरोप….

दिल्ली*सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में आरोप है कि NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने ज्यादती की। ये याचिकाएं 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ी है, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी ने आयोजित किया था

27 जुलाई की कॉज लिस्ट के मुताबिक, इन याचिकाओं को CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में रखा जाएगा। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने 24 जुलाई को इन याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी

सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने बेंच से कहा था, “पुलिस छात्रों के खिलाफ बहुत ज्यादा बल प्रयोग कर रही है।” अब सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं पर सुनवाई कर यह तय करेगा कि आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए।l