दिल्ली23अप्रैल 25में सुरक्षा सख्त, पहलगाम आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट जारी*
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
खास तौर पर कुतुब मीनार, लाल किला, इंडिया गेट, लोटस टेंपल, अक्षरधाम जैसे टूरिस्ट स्पॉट्स पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। मेट्रो स्टेशन, मॉल्स और बाजारों में भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। दिल्ली पुलिस की टीमें जगह-जगह बैरिकेड लगाकर संदिग्धों की चेकिंग कर रही हैं।
साउथ दिल्ली के डीसीपी अंकित चौहान और आउटर जिले के डीसीपी सचिन शर्मा ने सुरक्षा के कड़े इंतजामों की पुष्टि की है। दिल्ली के द्वारका, जनकपुरी, पश्चिमी दिल्ली जैसे इलाकों में भी रात भर पुलिस की सक्रियता देखी गई।
ऐसा सुरक्षा प्रबंध आमतौर पर राष्ट्रीय पर्व या त्योहारों पर देखा जाता है, लेकिन इस बार आतंकी हमले के मद्देनज़र एहतियात के तौर पर तैनाती की गई है।

More Stories
लखनऊ22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सतना22जुलाई2026*राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में हर तरफ कांग्रेस का प्रदर्शन, लोगो में भारी आक्रोश, जगह जगह पुतला दहन*
अयोध्या22जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें