दिल्ली17जुलाई26*दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है।
🛑दिल्ली सरकार ने स्टार्टअप और इसके लिए नीतिगत ढांचे को मंजूरी दे दी है। इसके अंतर्गत नवाचार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में 400 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निवेश की जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि यह नीति दिल्ली के 11 विश्वविद्यालयों, 13 सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों, आईटीआई और सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए है। दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्र इन संस्थानों में इस नीति का लाभ उठा सकते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) से जारी एक बयान में कहा गया है कि सफल छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस नीति के कार्यान्वयन की निगरानी के लिए राज्य इनक्यूबेशन नीति निगरानी समिति (एसआईपीसी) का गठन किया जाएगा। इस समिति में सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, उद्योग और स्टार्टअप के प्रतिनिधि शामिल होंगे। दिल्ली कैबिनेट द्वारा अनुमोदित इस नीति के अंतर्गत सरकार वार्षिक ‘दिल्ली स्टार्टअप युवा महोत्सव’ का भी आयोजन करेगी।

More Stories
अयोध्या17जुलाई26*मिल्कीपुर में एसडीएम पवन कुमार शर्मा चार्ज लेते ही हुए सख्त, लापरवाही पर दी कार्रवाई की चेतावनी
अयोध्या17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
लखनऊ17जुलाई26*”यूपी में 6 आईपीएस अफसरों के तबादले.. ललितपुर और रामपुर के एसपी हटाए गए..”*