अयोध्या17जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[17/07, 18:34] +91 98892 32879: अयोध्या।
ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अयोध्या पहुंचे।
राम मंदिर में कथित दान चोरी मामले पर ट्रस्ट और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।
राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को “निर्लज्ज” बताते हुए तीखी टिप्पणी की।
आरोप लगाया कि कोष में चोरी हुई, फिर भी कोषाध्यक्ष ने जिम्मेदारी नहीं ली।
कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी केवल “बलि का बकरा” बनाए गए हैं।
दावा किया कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, लेकिन चंपत राय का इस्तीफा सार्वजनिक नहीं हुआ।
शंकराचार्य ने कहा कि चंपत राय ने वास्तव में इस्तीफा नहीं दिया, केवल इसका प्रचार किया गया।
शंकराचार्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जनजागरण यात्रा पर हैं।
अयोध्या में उनकी यात्रा रुदौली से शुरू होकर मिल्कीपुर, बीकापुर, गोसाईगंज होते हुए अयोध्या विधानसभा तक जाएगी।
यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
[17/07, 18:34] +91 98892 32879: अयोध्या।
राज्य कर विभाग ने रौनाही टोल प्लाजा के पास एक यात्री वाहन से लगभग दो क्विंटल चांदी बरामद की है। यह खेप गोरखपुर से कानपुर ले जाई जा रही थी। वाहन चालक के पास चांदी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। फिलहाल चांदी और वाहन को राज्य कर कार्यालय में सुरक्षा में रखा गया है।अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। शुक्रवार को चांदी की शुद्धता की जांच (टंच) कराई जाएगी। वैध प्रपत्र न मिलने पर चालक को नोटिस जारी कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
[17/07, 18:34] +91 98892 32879: अयोध्या।
राम धन गबन मामले का आरोपी टिन्नू ठेकेदार, पत्नी पूनम देवी के नाम से कंट्रक्शन कंपनी, PWD में सौंदर्य कंट्रक्शन 2023 से पंजीकृत, बेटा रवि भी PWD में कर रहा नौकरी- सूत्र, बड़े लोगों की पैरवी करवा कर करता था काम।
[17/07, 18:34] +91 98892 32879: *गोविंद देव गिरी निर्लज, बोले शंकराचार्य*
अयोध्या:
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अयोध्या पहुंचे। राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी को “निर्लज्ज” बताते हुए तीखी टिप्पणी की। आरोप लगाया कि कोष में चोरी हुई, फिर भी कोषाध्यक्ष ने जिम्मेदारी नहीं ली। कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपी केवल “बलि का बकरा” बनाए गए हैं। दावा किया कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, लेकिन चंपत राय का इस्तीफा सार्वजनिक नहीं हुआ। शंकराचार्य ने कहा कि चंपत राय ने वास्तव में इस्तीफा नहीं दिया, केवल इसका प्रचार किया गया। शंकराचार्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर जनजागरण यात्रा पर हैं। अयोध्या में उनकी यात्रा रुदौली से शुरू होकर मिल्कीपुर, बीकापुर, गोसाईगंज होते हुए अयोध्या विधानसभा तक जाएगी।
[17/07, 18:34] +91 98892 32879: *मिल्कीपुर पहुंचे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, गौमाता को संवैधानिक दर्जा देने की उठाई मांग; सांसद अवधेश प्रसाद के आवास पर हुआ पादुका पूजन*
*गौ सेवा के लिए लवलेश पांडे व अखिलेश पांडे बनाए गए प्रतिनिधि, राम मंदिर ट्रस्ट और सरकार पर भी साधा निशाना*
मिल्कीपुर अयोध्या।
ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अपनी गौमाता जनजागरण यात्रा के क्रम में शुक्रवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यात्रा के दौरान अमानीगंज से लेकर मिल्कीपुर बाजार और विभिन्न चौराहों पर श्रद्धालुओं, गौभक्तों तथा समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।
दोपहर करीब एक बजे शंकराचार्य सांसद अवधेश प्रसाद के पांच नंबर स्थित आवास पहुंचे, जहां आयोजित पादुका पूजन कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। इस अवसर पर सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सोना देवी, अजीत प्रसाद और अमित प्रसाद ने परिवार सहित शंकराचार्य की पादुकाओं का विधिवत पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौमाता को पशु की श्रेणी से हटाकर “माता” का संवैधानिक दर्जा दिए जाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार स्वयं को गौभक्त और हिंदू हितैषी बताती है तो उसे गाय को माता घोषित करने का साहस भी दिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर वे देशभर में जनजागरण अभियान चला रहे हैं।
अपने संबोधन में शंकराचार्य ने “दीमकों की कहानी” का उल्लेख करते हुए वर्तमान व्यवस्था पर तीखा कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दीमकों में कुछ ही दीमक पूरे समूह को संचालित करते हैं और अधिकांश केवल अपना पेट भरने में लगे रहते हैं, उसी प्रकार आज की व्यवस्था भी दीमकग्रस्त हो चुकी है। हालांकि उन्होंने किसी व्यक्ति या सरकार का नाम नहीं लिया।
शंकराचार्य ने राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देवगिरी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कोष में चोरी होने के बावजूद जिम्मेदारी तय नहीं की गई और गिरफ्तार किए गए लोगों को केवल “बलि का बकरा” बनाया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि एसआईटी की रिपोर्ट सार्वजनिक हुई, लेकिन चंपत राय के इस्तीफे को लेकर केवल प्रचार किया गया, वास्तविक इस्तीफा नहीं हुआ।
इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ सेवा एवं जनजागरण अभियान को आगे बढ़ाने के लिए लवलेश पांडे और अखिलेश पांडे को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र का अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव, मिल्कीपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अजीत प्रसाद, अमित प्रसाद, राघवेंद्र प्रताप सिंह ‘अनूप’, पृथ्वीराज यादव, विकास सिंह (छोटू), रामजी पाल, सोनू तिवारी, महेश शर्मा, वेद प्रकाश यादव, संतोष यादव, पंकज शुक्ला, महेंद्र यादव, राम लहु यादव, राम बहादुर यादव, रमेश रावत,विकास यादव सहित बड़ी संख्या में गौभक्त, सनातन धर्मावलंबी, समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
[17/07, 18:35] +91 98892 32879: *1.91 करोड़ की लागत से तीन नई सड़कों का विधायक ने किया शिलान्यास*
*- पूरा क्षेत्र की सड़क संपर्क व्यवस्था होगी मजबूत, ग्रामीणों ने किया स्वागत*
अयोध्या। विकासखंड पूरा क्षेत्र में सड़क संपर्क व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने लगभग 1.91 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत किया और क्षेत्र में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया।
शिलान्यास की गई परियोजनाओं में मड़ना के सेवरा चौरा पक्की सड़क से बलुईया मांझा तक 1.580 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण, दतौली में प्रह्लाद वर्मा के घर से नहर होते हुए पक्की सड़क बरौली-मड़ना संपर्क मार्ग तक 1.210 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण तथा खानपुर पुरसाएं में राजेन्द्र प्रसाद तिवारी के घर से पकौड़ी हरिजन के घर तक 0.550 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है। इन तीनों परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार गांव-गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास की आधारशिला होती हैं। बेहतर संपर्क मार्ग बनने से किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और आम लोगों को सीधा लाभ मिलता है। गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक गांव को गुणवत्तापूर्ण सड़क नेटवर्क से जोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।
कार्यक्रम में, तिलकराम मौर्य, हरभजन गौड़, अरविन्द सिंह, मीडिया प्रभारी अमित कुमार मिश्र, राजेश पाठक, मंडल अध्यक्ष कपिल देव वर्मा, वरुण चौधरी, ओम प्रकाश यादव, अच्छे लाल निषाद, राघवेन्द्र पाण्डेय, दीपक सिंह ‘गब्बर’, मुन्ना दूबे, अभय सिंह बग्घी, प्रदीप सिंह, प्रह्लाद वर्मा, रामजीत निषाद, लोकेश तिवारी, आशीष मणि त्रिपाठी, रमन लाल कोरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
[17/07, 18:35] +91 98892 32879: *दिनांक* – 17-07-2026
*अधिकतम तापमान (डिग्री से०) :* 35.0 (+2.0)
*न्यूनतम तापमान (डिग्री से०) :* 28.0 (+1.2)
*सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम :* 79 प्रतिशत
*सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम :* 50 प्रतिशत
*हवा की गति :* 1.3 कि०मी०/घंटा
*हवा की दिशा :* दक्षिणी-पश्चिमी
*वर्षा :* 4.8 मि०मी० (कुमारगंज)
*पूर्वानुमान:*
आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की बर्षा होने की संभावना है, कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा भी संभावित है।
[17/07, 18:35] +91 98892 32879: अयोध्या।
एक दरोगा व एक सिपाही पर कार्रवाई, दोनों किए गए निलंबित, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने की कार्रवाई, थाना कैंट में तैनात दरोगा रणजीत सिंह को विवेचना में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से किए गए निलंबित, विभागीय जांच की आदेश, कोतवाली अयोध्या में तैनात सिपाही 10 जून से अनवरत गैर हाजिर रहने पर किया निलंबित, विभागीय जांच की आदेश।
[17/07, 18:35] +91 98892 32879: अयोध्या।
हनुमानगढ़ी में नमाज़ को लेकर फैली अफवाहों पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान अयोध्या में हनुमानगढ़ी परिसर में नमाज़ पढ़े जाने की चर्चाओं के बीच पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी में कभी नमाज़ नहीं पढ़ी गई और इस तरह की बातें पूरी तरह गलत हैं। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जो लोग हनुमानगढ़ी में नमाज़ पढ़े जाने का दावा कर रहे हैं, उन्हें सही इतिहास की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हनुमानगढ़ी मंदिर के निर्माण में मुस्लिम समाज के लोगों का भी योगदान रहा था, इसलिए तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश नहीं किया जाना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील की कि धार्मिक मामलों में अफवाहों से बचें और बिना सत्यापन के किसी भी जानकारी पर विश्वास न करें।
[17/07, 18:35] +91 98892 32879: अयोध्या: 🚩
*जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज की पत्रकार वार्ता कल 18 जुलाई को प्रातः काल 8 बजे सागर पैलेस धर्मू का पुरवा (निकट नया बस स्टेशन) राष्ट्रीय राजमार्ग में आयोजित की गई है।*
यह जानकारी सूर्यकांत पाण्डेय,
सदस्य, आयोजन समिति ने दी।
[17/07, 18:35] +91 98892 32879: *श्रावण झूला मेला-2026 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने की व्यापक समीक्षा*
*श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश*
*सभी विभाग समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर्ण करें—मंडलायुक्त*
अयोध्या।
श्रावण मास-2026 के दौरान आयोजित होने वाले श्रावण झूला मेला, कांवड़ यात्रा एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को लेकर मंडलायुक्त श्री राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीआईजी श्री सोमेन वर्मा, जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, प्रभागीय वनाधिकारी श्री प्रखर गुप्ता, अपर जिलाधिकारी नगर श्री योगानंद पांडे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्रावण मास के चारों सोमवार क्रमशः 3 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त एवं 24 अगस्त, 2026 को पड़ेंगे। इन अवसरों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं कांवड़ियों के अयोध्या आगमन की संभावना है। बताया गया कि श्रावण मास का प्रारंभ 30 जुलाई 2026 से होगा तथा कांवड़ यात्रा 8 अगस्त से शुरू होगी। श्रावण झूला मेला 15 अगस्त को मणिपर्वत झूलनोत्सव के साथ प्रारंभ होगा। इसके अतिरिक्त नागपंचमी, गोस्वामी तुलसीदास जयंती, पुत्रदा एकादशी, प्रदोष व्रत, शिवरात्रि तथा रक्षाबंधन सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या आगमन की संभावना है।
मंडलायुक्त ने कहा कि अयोध्या में बहराइच, गोंडा, बस्ती, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली एवं बाराबंकी सहित अनेक जनपदों से श्रद्धालु एवं कांवड़िये पहुंचेंगे। ऐसे में सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डीआईजी श्री सोमेन वर्मा ने निर्देश दिए कि रूट चार्ट पूर्व निर्धारित किया जाए, घाटों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग की जाए तथा सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाया जाए।
बैठक में विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस विभाग को व्यापक सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात योजना तैयार करने, नगर निगम को घाटों एवं मेला क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा जर्जर भवनों में श्रद्धालुओं के ठहराव पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, ओआरएस, आवश्यक दवाइयों एवं एंटी-वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
विद्युत विभाग को कंट्रोल रूम की सतत निगरानी, विद्युत पोलों पर प्लास्टिक कवर लगाने, ट्रांसफार्मरों की बैरिकेडिंग करने तथा पंचकोसी मार्ग सहित प्रमुख मार्गों पर मेला प्रारंभ होने से पूर्व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
अयोध्या विकास प्राधिकरण को प्रमुख मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रवेश द्वारों पर साइनेज की मरम्मत तथा सेल्फी प्वाइंट विकसित करने को कहा गया। खाद्य सुरक्षा विभाग को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की नियमित जांच एवं दुकानों पर रेट चार्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित कराने के निर्देश दिए गए।
पशुपालन विभाग एवं नगर निगम को छुट्टा पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर संरक्षित करने, रोडवेज विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने तथा रेलवे प्रशासन को आवश्यकता पड़ने पर विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए तैयारी रखने को कहा गया।
उद्यान विभाग को सभी पार्कों में स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा पर्यटन विभाग को प्रमुख स्थलों पर हेल्प डेस्क स्थापित कर श्रद्धालुओं को आवश्यक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही संबंधित विभागों को मार्गों पर झाड़ियों की कटाई-छंटाई एवं समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
बैठक के अंत में मंडलायुक्त ने कहा कि श्रावण झूला मेला-2026 के दौरान सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम, स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में दर्शन एवं धार्मिक आयोजनों का लाभ मिल सके।
[17/07, 18:35] +91 98892 32879: दिल्ली.
*गाजियाबाद बच्ची रेप केस में सुप्रीम कोर्ट सख्त*
2 निजी अस्पतालों और डॉक्टरों को लगाई फटकार, 4 साल की पीड़िता को इलाज न देने पर नाराजगी, गरीबी के कारण बच्ची की उपेक्षा की गई-CJI, समय पर इलाज मिलता तो बच सकती थी जान-CJI, नाम के साथ डॉक्टर लिखने का अधिकार नहीं-CJI, पीड़ित परिवार को स्वैच्छिक दान देने का निर्देश, आदेश न मानने पर जुर्माना लगाने की चेतावनी, SC ने पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवाल, पुलिस पर लापरवाही और संवेदनहीनता के आरोप, FIR में देरी और धाराएं न लगाने पर कोर्ट नाराज
[17/07, 18:49] +91 63869 62206: *वोट उसी दल को मिलेगा जो गोरक्षा कानून की गारंटी देगा: शंकराचार्य*
अयोध्या पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गोरक्षा कानून नहीं बनने पर केंद्र सरकार और राजनीतिक दलों पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि अब वोट उसी दल को मिलेगा जो गोरक्षा की कानूनी गारंटी देगा।
साथ ही राम मंदिर प्रबंधन और उससे जुड़े विवादों को लेकर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की।

More Stories
पूर्णिया बिहार 17 जुलाई26 *बायसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 99.660 लीटर विदेशी शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार, टेम्पो जब्त*
पूर्णिया बिहार 17 जुलाई26 *धमदाहा पुलिस की बड़ी सफलता: 45 ग्राम स्मैक के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार*
लखनऊ17जुलाई26*बैंक ऑफ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस पर साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित