June 27, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

दिल्ली17अगस्त21*कांग्रेस सेवादल राजीव गांधी जयंती पर लोकतंत्र बचाओ" रैली का आयोजन करेगी

दिल्ली17अगस्त21*कांग्रेस सेवादल राजीव गांधी जयंती पर लोकतंत्र बचाओ” रैली का आयोजन करेगी

दिल्ली17अगस्त21*कांग्रेस सेवादल राजीव गांधी जयंती पर लोकतंत्र बचाओ” रैली का आयोजन करेगी

कांग्रेस सेवादल भारत मे कम्यूटर क्रांति के जनक श्री राजीव गाँधी जी की जयंती पर 20 अगस्त को “लोकतंत्र बचाओ” रैली का आयोजन करेगी जिसमे पुरे देश के सेवादल कार्यकर्ता भाग लेंगे।कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी देसाई जी के नेतृत्व में कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड स्थापना के 3 वर्ष पूरे होने मुख्य अतिथि श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार जी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतागण भाग लेंगे।उत्तर भारत कांग्रेस सेवादल प्रभारी सरदार अमरजीत सिंह जी, दिल्ली सेवादल प्रभारी श्रीमती राजकुमारी सोनी जी, सभी अखिल भारतीय पदाधिकारीगण, सभी प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष यंग ब्रिगेड अपने प्रदेश की टीम के साथ और सभी जिलाध्यक्ष अपनी जिलेवार टीम के साथ कांग्रेस सेवादल मुख्यालय 26 अकबर रोड से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी के समाधि वीर भूमि तक तिरंगा झंडा लेकर लोकतंत्र बचाओ रैली में मार्च करेंगे।दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल, दिल्ली प्रदेश महिला सेवादल, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के सभी पदाधिकारियों से निवेदन है कि 20 अगस्त शुक्रवार दिन में 11 बजे तक अपने साथियों सहित ड्रेस में कांग्रेस सेवादल मुख्यालय 26 अकबर रोड पहुंचे सभी साथी सफेद ड्रेस और यंग ब्रिगेड के साथी ब्लू जीन्स सफेद टीशर्ट/सफेद शर्ट में पहुचे।
निवेदक
प्रदेशाध्यक्ष
हेम सिंह शेखावत
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल

प्रदेशाध्यक्ष
जगदीश बिश्नोई
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.