लखनऊ 12 अक्टूबर 26*लखनऊ में दबंगई… गाड़ी हटाने को कहा तो दारोगा को ही पीट दिया…*
लखनऊ : : राजधानी में गाड़ी हटाने को कहने और पूर्व में चार्जशीट दाखिल किए जाने से नाराज युवक ने चौक थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह को साथियों के साथ मिलकर पीटा। दरोगा की वर्दी तक फाड़ दी।
बीच बचाव के लिए राहगीर जुटे तो उनको भी धमकाया। बाद में थाने से पुलिस बल पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित दरोगा भूपेंद्र ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
चौक थाने में तैनात दरोगा भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात वह फव्वारा चौराहे के पास मौजूद थे। तब उन्होंने देखा कि एक बेतरतीब खड़ी सड़क पर खड़ी थी। गलत तरीके से खड़ी कार की वजह से यातायात संचालन की दिक्कत के साथ जाम की स्थिति बन रही थी। इस पर दरोगा ने चलानी ऐप के जरिए नंबर मिलने पर कार मालिक के मोबाइल पर कॉल की। फिर कार को सड़क से हटाने को कहा। दरोगा भूपेंद्र के मुताबिक कुछ ही देर में मौके पर ताहा हुसैन पहुंच गया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने एक अपराधिक मामले में ताहा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस वजह से ताहा की दरोगा भूपेंद्र पर पहले से नाराजगी थी।
आरोप है कि ताहा ने कार हटाने से मना कर दिया। दरोगा भूपेंद्र को गालियां देनी शुरू कर दी। दरोगा का आरोप है कि शोर शराबा सुनकर आरोपी के साथी मौलाना सलमान, हजला सलमान भी आ गए। तीनों आरोपियों ने मिलकर दरोगा भूपेंद्र की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान पीड़ित दरोगा भूपेंद्र की वर्दी फाड़ी और नेमप्लेट टूटकर गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता करते हुए धमकाया। चौक थाने के अन्य पुलिस वालों के पहुंचने पर तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। दरोगा भूपेंद्र ने आरोपी ताहा, सलमान, हजला के खिलाफ रास्ते में बाधा पैदा करने, सरकारी कर्मचारी पर हमला करने व सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारने पीटने और धमकी समेत अन्य धाराओं में एफआईआर कराई है। चौक इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
More Stories
कौशाम्बी 12 अक्टूबर 26**मंझनपुर रामलीला में अहिल्या उद्धार व फुलवारी लीला का हुआ मंचन*
पटना 12 अक्टूबर 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर बिहार राज्य कि कुछ प्रमुख खबरें
कानपुर नगर 12 अक्टूबर 26*त्यौहारों पर चोरों का हो रहा काम दुकानदारों का हो गया काम तमाम*