थाना गोपीगंज जनपद भदोही01फरवरी22*जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार*
*√आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत चलाए गए विशेष अभियान के तहत जिला बदर अभियुक्त गिरफ्तार*
*√जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर लुक छुप कर घर पर कर रहा था निवास*
आगामी विधानसभा निर्वाचन-2022 व कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक भदोही, डॉ0 अनिल कुमार के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध लगातार की जा रही प्रभावी पुलिस कार्यवाही के क्रम में थाना गोपीगंज पुलिस टीम द्वारा आम जनता के साथ मारपीट,धमकी व गाली गलौज देने, रुपए छीन लेने व महिलाओं के साथ छेड़खानी तथा कार्य सरकार में बाधा पहुंचाते हुए सरकारी कर्मियों पर पथराव करने जैसे जघन्य अपराध कारित कर आमजन में आतंक व्याप्त करने वाले अभियुक्त राजन बिंद पुत्र सूर्यबली निवासी महुआरी थाना गोपीगंज जनपद भदोही के विरुद्ध जिला प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत 06 माह हेतु जिला बदर का आदेश निर्गत किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त द्वारा जिला बदर आदेश का उल्लंघन कर घर पर लुक छिप कर निवास करने के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर उसके घर से गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-35/2022 धारा-10 उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
हरदोई29जुलाई26*सावन माह को लेकर पुलिस व NHAI अलर्ट: जहानीखेड़ा चौकी प्रभारी और NHAI टीम ने NH-30 पर बंद कराया अवैध मीडियन कट*
लखनऊ29जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपुर नगर29जुलाई26*अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विशेष पैदल गश्त अभियान चलाया गया।*