तमिलनाडु07नवम्बर*दीवाली के दिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने वहां के भूमिहीन आदिवासियों को ज़मीन का पट्टा वितरित किया
दीवाली के दिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने वहां के भूमिहीन आदिवासियों को ज़मीन का पट्टा वितरित किया। मीडिया में भले ही इसकी कोई सुगबुगाहट नहीं दिखाई पड़ी लेकिन इत्मीनान से सोचिये कि दीवाली के अवसर पर इससे बेहतर बोनस, इंसेंटिव, शुभेच्छा और क्या हो सकती है?
वैसे यह #जयभीम फ़िल्म का प्रभाव कह सकते हैं क्योंकि फ़िल्म के अंत में तमिलनाडु के मूलनिवासीयों की खुलकर वकालत की गई तथा सरकारों द्वारा आदिवासियों की अनदेखी पर भी प्रहार किया गया। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने फ़िल्म की जमकर तारीफ़ की थी और यही वजह है कि उन्होंने सक्रियता दिखाई
फ़िल्म के हीरो सूर्या शिवकुमार ने फ़िल्म के रिलीज़ से पहले ही मुख्यमंत्री स्टालिन को आदिवासियों के कल्याण हेतु एक करोड़ राशि वितरित की गई थी। फ़िल्म सच्ची घटना पर आधारित है तो मुख्यमंत्री का फ़र्ज़ बनता है कि इस विषय पर संज्ञान लेते जो उन्होंने लिया। हालांकि विषय यहीं खत्म नहीं हो सकता पर पहल स्वागत योग्य है। #आर_पी_विशाल
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*