भरथना इटावा 7 नवंबर*33केवी विधुत टावर पर फाँसी के फंदे पर झूलते अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मचा,
सूचना पर पुलिस ने शव को उतार कर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निनावा- बेटियापुर संपर्क मार्ग से लगभग आधा किलोमीटर दूर खेत मे लगे 33केवी विधुत टावर पर शनिवार की सुबह करीब 7 बजे गमछे के फंदे में झूल रहे एक युवक का शव देखकर आसपास खेत मे धान काटने व मवेसी चराने गए कुछ लोगो द्वारा देखते ही आसपास स्थित गाँव के लोगो को घटना की सूचना दी,जिस पर मौके पर पहुचे कुछ लोगो द्वारा फांसी पर झूल रहे अधेड़ की पवन कुमार 42 पुत्र अरुण कुमार निवासी बेटियापुर थाना भरथना के रूप में की,मौके पर पहुचे मृतक के पिता व अन्य परिजनों ने बताया कि मृतक मजदूरी करता था उसका अपनी पत्नी से मुकद्दमा चल रहा है,जिससे उसकी पत्नी रेनू देवी अपने दो बच्चो रचित,अर्चित के साथ पिछले कई वर्षों से इटावा में स्थित मायके रह रही है।
घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक के एल पटेल व अन्य पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुचकर शव को उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्रभारी निरीक्षक के एल पटेल ने बताया कि पिता ने पुत्र द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना दी गई है,मृतक जहां कमाता था,वही रहता था,मृतक का पत्नी से पिछले कई वर्षों से विवाद चलने वह बच्चो सहित मायके रहती है।
फ़ोटो
मृतक पवन कुमार की फ़ाइल फ़ोटो
भरथना से – अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़
More Stories
पूर्णिया बिहार 18 अक्टूबर2026 पूर्णिया में महापौर विभा कुमारी ने किया दो जगह पूजा मेले का भव्य शुभारंभ*
मुजफ्फरनगर: 18 अक्टूबर 26 गांजा आरोपी से कथित मारपीट पर अदालत सख्त, एसएसपी को भेजी आदेश की प्रति
लखनऊ 18 अक्टूबर 26*लखनऊ शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी अपडेट*