बिग ब्रेकिंग न्यूज़
डेहरी रोहतास24अप्रैल24*पावर स्टार पवन सिंह पहुंचे काराकाट, लोगों से लिया आशीर्वाद
पावर स्टार पवन सिंह काराकाट पहुंचने से पहले अपनी मां से लिया आशीर्वाद,
मां बोलीं अपना बेटा के काराकाट के जनता खातिर सोप देले बानी,
Pawan Singh के Karakat पहुंचते बदल गया समीकरण, अब क्या करेंगे Rajaram और Upender Kushwaha?
भोजपुरी सिंगर महानायक पवन सिंह का रोहतास जिला डेहरी विधानसभा क्षेत्र में आगमन हुआ।
काराकाट लोक सभा क्षेत्र में आज पवन सिंह चुनावी दंगल में कुद कर चुनावी शंख बजाते हुए क्षेत्र का भ्रमण की शुरुआत कर चुके हैं उनके चाहने वाले हजारों हजार की संख्या में लोगों की भीड़ सड़कों पर उनका स्वागत करते हुए नजर आए, क्या बूढ़े, क्या जवान, क्या बच्चे,क्या महिलाएं, सबको इंतजार था तो बस उनके चहिते भोजपुरी सिंगर के महानायक पवन सिंह का सभी के जुबान पर एक ही नारा जीतेगा भाई जीतेगा पवन सिंह जीतेगा अपना नेता कैसा हो पवन सिंह जैसा होअपने क्षेत्र का विकास कौन करेगा पवन सिंह जैसे नेता ही करेंगे यही नारा से गूंज उठा काराकाट
काराकाट विधानसभा क्षेत्र के बहुत चर्चित भाभी प्रत्याशी रहे कक्कू खान के नेतृत्व में पवन सिंह के लिए रोड़ शो,जैसे हबुपुर,कपसिया,नीमा,कुसुमहर तेतराड, नावाडीह,गम्हरिया, केशवबिघा,करकटपुर,अकोढी गोला,बाक, प्रयाग बिघा,एस,आई हास्पिटल डालमिया नगर,एकता चौक, मनियां बिघा,रतूबिघा,चुना भट्टा, स्टेशन रोड पाली रोड कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ते हुए सारे लोगों के साथ कक्कू खान दिखे पवन सिंह जिधर से गुजरे फूलों की वर्षा कर उनका भव्य रूप से स्वागत किया गया मालूम हो कि जिस दिन से पवन सिंह ने यह घोषणा किया था कि मैं काराकाट से लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा उस समय से क्षेत्र में एक हलचल सी मच गई थी उस दिन से उनके चाहने वालों की बस उनके आने की ही प्रतीक्षा लगी हुई थी और पवन सिंह उनके बीच पहुंचकर यह साबित किया कि मैं आप लोगों का हु, बरहाल पवन सिंह के चुनावी रोड शो में आने से क्षेत्र में काफी खुशी का माहौल हो गया है इस चुनावी दंगल में कुदे दूसरे प्रत्याशियों के माथे और शरीर से पसीना चलते देखा जा रहा है क्योंकि पवन सिंह का क्रेज काफी बेहतर है उनके चाहने वाले लाखों लाख की संख्या में देखे जाते हैं अब देखना यह है कि जिस कदर भीड़ देखा गया है क्या उतना वोट,समर्थन काराकाट क्षेत्र से पवन सिंह को मिलेगा यह तो समय बताएगा
रोहतास से संवाददाता:- मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक✍🏻

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 सितंबर 26 *लिपिकों के दो दिवसीय प्रशिक्षण का डीएम ने किया शुभारंभ, दिए सख्त निर्देश*
New Delhi 11 September 2026*Former MICRO Leasing Employee Seeks PMO Intervention Over Alleged Financial Hardship and Property AttachmentMICRO Leasing financial hardship case
पूर्णिया बिहार 10 सितंबर26 बिहार में BJP का ‘*’युवा जोड़ो विशेष सदस्यता अभियान’*