झांसी29अक्टूबर22*ग्राम रौनी शिखर स्थित पट बन्द केदारेश्वर मंदिर में शिवलिंग के पास अजगर।
क्षेत्र के ग्राम रौनी शिखर पर स्थित भगवान केदारेश्वर का मंदिर बुंदेलखंड क्षेत्र के साथ-साथ समूचे देश में भक्तों के लिए आस्था का विशेष केंद्र माना जाता है । इस मंदिर में हमेशा एक के बाद एक चमत्कार हमेशा होते ही रहते है। पहाड़ पर स्थित केदारेश्वर मंदिर को लेकर कई तरह की कथाएं भी प्रचलित है। यह भी कहा जाता है कि मंदिर में आज तक किसी भी भक्त के द्वारा सबसे पहले जल व बेल पत्र नहीं चढ़ा पाने के साथ पूजा अर्चना कर पाता है। जानकारों का कहना है कि अदृश्य शक्तियों के द्वारा हमेशा ही भगवान भोलेनाथ की पूजा आज भी की जाती है। शनिवार को इसी मंदिर में एक अजीब घटना देखने को मिली जहां पर मंदिर के पट पूरी तरह से बंद होने के बावजूद भी मंदिर में करीब 10 फीट से अधिक लंबा एक अजगर सर्प भगवान की पिंडी के पास बैठा हुआ मंदिर के पुजारी व अन्य दर्शाथिओं ने देखा। मंदिर के पुजारी ने जब पट खोले तो सामने बैठे हुए अजगर को देखकर वह सकते में आ गया। साथ ही मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया। जो सोशल मीडिया पर वायल होते ही शिव भक्तों का सुबह से ही आना जाना शुरू हो गया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान अजगर सांप ने किसी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। और काफी देर तक अजगर भगवान भोलेनाथ की पिंडी के पास बैठा रहा। उसके बाद मंदिर के बाहर शिखर पर जाकर विलुप्त भी हो गया। वही केदारेश्वर मंदिर के अंदर अचानक से अजगर की मौजूदगी को लेकर लोग इसे चमत्कार मान रहे है इसके साथ ही कई तरह की शिवजी के भक्तों द्वारा चर्चाएं भी सुनाई जा रही है।
झांसी से सुरेन्द्र द्विवेदी की रिपोर्ट यूपी आजतक।

More Stories
मुम्बई8अगस्त26*महराष्ट्र सरकार ने सिंगापुर स्थित मैपलट्री और सुरबाना जुरोंग के साथ महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए
हरिद्वार8अगस्त26*किसी के बाप की जागीर नहीं!!-तमन्ना मलिक
हल्द्वानी8अगस्त26*खूबसूरत बालों की लंबाई 271.50 सेमी (8 फीट 10 इंच) वाली रेणू धरियाल का नाम दर्ज हुआ गिनीज बुक में